राखी यानी रक्षाबंधन, जो सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है बल्कि भाई-बहन के बीच मौजूद खूबसूरती को जाहिर करता है. इसलिए यह त्योहार हिंदुस्तान में बहुत ही शानदार तरीके से बनाया जाता है. यह महिलाओं के लिए सम्मान का दिन होता है इस दिन भाई अपनी बहन की सेफ्टी को लेकर वचन देता है और बहन से हाथ पर राखी बंधवाता है. ऐसे में अगर आप बाजार से राखी खरीदने के बजाय अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते हैं तो घर में रखे पुराने या बचे हुए कपड़े से खूबसूरत राखी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- क्या आपके लिए सुरक्षित है मच्छर भगाने वाला धुआं, क्या यह बन सकता है किसी की मौत का कारण?
घर पर कैसे तैयार करें राखी?
आप एक नहीं बल्कि कई चीजों से राखी तैयार कर सकते हैं. कपड़ा, पेपर या धागे की मदद से मनपसंद की राखी को बनाया जा सकता है. हालांकि, आप घर पर रखे कपड़ों का इस्तेमाल राखी बनाने के लिए कर सकते हैं, जिसमें भाई के फेवरेट कलर को सेलेक्ट किया जा सकता है.
सामग्री
- प्रिंटेड कपड़ा
- कार्डबोर्ड का 1 टुकड़ा
- कैंची
- फैब्रिक या क्राफ्ट ग्लू
- रंगीन धागा या ऊन
- फैब्रिक कलर
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर कार्डबोर्ड को अपनी पसंद के हिसाब से काट लें जैसे गोल, चाकोर या फूल जैसा आदि.
- अब कार्डबोर्ड के ऊपर थोड़ा कपड़ा लगाएं. पहले इसका हिसाब लें और कार्डबोर्ड पर गोंद लगाकर उसके ऊपर कपड़ा चिपका दें.
- फिर बचे हुए कपड़े को पीछे की तरफ मोड़कर अच्छी तरह चिपका दें. इसके बीच में कोई छोटा मोती, बीड, सितारा या फूल का कपड़ा भी लगाया जा सकता है.
- आप कपड़ा मल्टी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कलर कॉबिनेशन बहुत ही मायने रखता है तो आप इस बात का खास ख्याल रखें.
- धागे की लंबाई इतनी रखें कि भाई की कलाई पर आसानी से बांधी जा सके. धागा काटने के बाद राखी के दोनों छोर पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें.
पुराने कपड़े का भी हो जाएगा इस्तेमाल
इन टिप्स की मदद से आ घर पर फ्री में राखी तैयार कर सकते हैं. आपको बहुत ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पुराने दुपट्टे, कुर्ती, साड़ी या किसी स्कार्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप अलग-अलग रंग के कपड़े का इस्तेमाल करके ईको फ्रेंडली राखी तैयार करें.
इसे भी पढ़ें- तिकोने समोसे से हटकर ट्राई करें लखनऊ का गोल समोसा, स्वाद भी है जबदरस्त
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
4 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
7 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
10 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines