Rajasthani Matka Kulfi: भारत के कई हिस्सों में गर्मियां पड़नी शुरू हो गई है, जिसे चलते लोग एसी, कूलर आदि की सर्विस कराने लगे हैं और गर्मी से बचने के लिए तैयारी कर रहे हैं. कई लोग गर्मियों में पहाड़ घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कई लोग घर पर ही रहकर रहते हैं. लेकिन इन सबके बीच गर्मी में जो सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, वो है ठंडी-ठंडी कुल्फी. राजस्थान की मटका कुल्फी का स्वाद इनता स्वादिष्ट होता है कि एक बार जो उसको खा ले, तो वह उसका स्वाद कभी भूल नहीं पाता है. सोचिए आप गर्मी में बैठे हुए हैं तभी सामने मटका कुल्फी वाला आ जाए और आप उससे खरीदकर कुल्फी का मजा उठा रहे हो, कुल्फी का रस पिघलकर उंगलियों में आ रहा हो. यकीनन अब आपको भी मन कर गया होगा, तो फिक्र की बात नहीं है, हम आपको इस स्टोरी में आसान तरीके से राजस्थान की मशहूर मटका कुल्फी बनाना सिखाएंगे, आइए जानते हैं रेसिपी.
यह भी पढ़ें: पनीर उत्तपम से करें हेल्दी सुबह की शुरुआत, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
राजस्थानी मटका कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामान
- 1 किलो दूध
- 250 ग्राम मावा
- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए बादाम
- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- 1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
- 4 छोटे चम्मच कस्टर्ड पाउडर
- 1/2 कप चीनी
कैसे बनाएं राजस्थानी मटका कुल्फी?
- सबसे पहले एक गहरे बर्तन में दूध डालें और उसमें चीनी मिलाकर गैस पर चढ़ा दें और मीडियम कर उबालने के लिए रख दें.
- जब दूध गर्म होने लगे तो इसमें कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल दें.
- दूध को लगभग 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध नीचे से न जले. ऐसा करने से दूध गाढ़ा होगा और मेवों का स्वाद भी अच्छे से मिलेगा.
- अब उबलते हुए दूध में से दो बड़े चम्मच दूध निकालकर एक कटोरी में लें और उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह घोल लें.
- अब धीरे-धीरे कस्टर्ड का घोल दूध में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गुठलियां न बनें.
- जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसे लगभग 5 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद करके ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में एक बार चला लें, ताकि कुल्फी का मिश्रण और भी स्मूद हो जाए.
- अब तैयार मिश्रण को छोटी-छोटी मटकियों में भर लें और फ्रिज में 4 से 5 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें.
- वक्त पूरा होने के बाद तैयार हो जाएगी आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी मटका कुल्फी.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल करने के इंजेक्शन अब मिलेंगे 900 रुपए में, 3 फार्मा कंपनियों ने लॉन्च
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
3 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines