Kishmish Vegetable: ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद है तो यकीनन यह रेसिपी आपको अच्छी लगेगी, क्योंकि हम किशमिश से स्वादिष्ट सब्जी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं. इसे डिनर में बनाया जा सकता है, लेकिन सब्जी में आपको तीखा और मीठा स्वाद आ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि किशमिश का इस्तेमाल मिठाइयों, पुलाव या खीर में किया जाता है, लेकिन इससे बनने वाली मसालेदार सब्जी स्वाद में भी लाजवाब होती है. हल्की मिठास और तीखे मसालों का मेल इस डिश को खास बनाता है. इसे आप रोटी, पराठे या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं कि आप किशमिश से कैसे स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- महंगी डिजाइनर साड़ी को कैसे धोएं? जानिए बिना खराब किए साफ करने का सही तरीका
किशमिश की तीखी सब्जी कैसे बनाएं?
सामग्री
- किशमिश- 1 कप
- टमाटर- 2
- हरी मिर्च- 2
- अदरक का पेस्ट- आधा चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल- 4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार नमक
- धनिया- बारीक कटा हुआ
विधि
- सबसे पहले किशमिश को 15 मिनट गुनगुने पानी में भिगो दें, ताकि वे हल्की नरम हो जाएं.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा व हींग डालें. अब हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें.
- कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें अच्छी तरह गलने तक पकाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें.
- भीगी हुई किशमिश डालें और मसाले के साथ 4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- जरूरत हो तो 3 बड़े चम्मच पानी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और आखिर में गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएं.
- इसे हरे धनिये से गार्निश करें और रोटी, पराठे या पूरी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- डार्क स्किन टोन पर कौन से नेल पेंट शेड्स सबसे ज्यादा खिलते हैं? ये 7 कलर्स देंगे एलिगेंट लुक
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
6 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
6 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
8 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
23 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines