महंगी डिजाइनर साड़ी को कैसे धोएं? जानिए बिना खराब किए साफ करने का सही तरीका

Saree Wash: महंगी डिजाइनर साड़ी की खूबसूरती बनाए रखने के लिए सही देखभाल बेहद जरूरी है. सही तरीके से धोने, सुखाने और स्टोर करने से आपकी पसंदीदा साड़ी सालों तक नई जैसी बनी रह सकती है. 

Saree Washing Tips 

साड़ी को धोने का तरीका

विज्ञापन

Saree Kaise Dhoye: महंगी डिजाइनर साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं होती, बल्कि आपकी खास यादों और स्टाइल का हिस्सा भी होती है. शादी, पार्टी या किसी खास मौके पर पहनी जाने वाली इन साड़ियों में अक्सर सिल्क, जॉर्जेट, ऑर्गेंजा, नेट या हैंडवर्क होता है. ऐसे में इन्हें गलत तरीके से धोने पर रंग फीका पड़ सकता है, कढ़ाई खराब हो सकती है और कपड़ा भी कमजोर हो सकता है. अगर आप अपनी डिजाइनर साड़ी को लंबे समय तक नई जैसी रखना चाहती हैं तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं. 

इसे भी पढ़ें- नासूर कैसे बनना शुरू होता है? जानिए बिना ऑपरेशन ठीक करने का तरीका

विज्ञापन

साड़ी को धोने का तरीका | Saree Washing Tips 

  • सबसे पहले केयर लेबल पढ़ें- साड़ी धोने से पहले उस पर लगे केयर इंस्ट्रक्शन को जरूर पढ़ें. कई डिजाइनर साड़ियों पर केवल ड्राई क्लीन कराने की सलाह दी जाती है. ऐसे में घर पर धोने की कोशिश न करें. 
  • हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें- अगर साड़ी घर पर धोई जा सकती है तो हमेशा माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. केमिकल वाले डिटर्जेंट कपड़े की चमक और रंग दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 
  • ठंडे पानी से धोएं- गर्म पानी की जगह ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. इससे साड़ी का रंग फीका पड़ने का खतरा कम होता है और कपड़ा भी सही रहता है.
  • ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं- डिजाइनर साड़ी को 5 से 10 मिनट से ज्यादा पानी में न रखें. लंबे समय तक भिगोने से रंग निकल सकता है और फैब्रिक कमजोर हो सकता है. 
  • रगड़कर बिल्कुल न धोएं- साड़ी को जोर-जोर से रगड़ने या मरोड़ने की गलती न करें. इसे हल्के हाथों से साफ करें और गंदगी वाले हिस्से पर भी ज्यादा जोर न डालें. 
  • धूप में सीधे न सुखाएं- साड़ी को तेज धूप में फैलाने की बजाय छांव वाली हवादार जगह पर सुखाएं. सीधी धूप से रंग फीका पड़ सकता है और कपड़े की चमक कम हो सकती है. 
  • सही तरीके से करें स्टोर- साड़ी को साफ और सूखी जगह पर रखें. सिल्क या भारी डिजाइनर साड़ियों को कॉटन या मलमल के कपड़े में लपेटकर स्टोर करना बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? तेज दिमाग और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं कई फायदे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ