डार्क स्किन टोन पर कौन से नेल पेंट शेड्स सबसे ज्यादा खिलते हैं? ये 7 कलर्स देंगे एलिगेंट लुक

Nail Paint For Dark Skin: डार्क स्किन टोन्स के लिए अच्छे नेल कलर्स चुने जाएं तो स्किन को बेहद कोम्पलिमेंट करते हैं. एक सही नेल पेंट पूरे लुक को निखार सकता है. यहां जानिए 7 ऐसे शेड्स जो हर मौके पर आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देंगे.

Nail polish colors for dark skin
1 / 9
Nail polish colors for dark skin

Nail polish For Dark Skin: सिर्फ अच्छे कपड़े ही नहीं बल्कि नेल्स भी फैशन का हिस्सा हैं. वहीं, एक नेल पेंट सिर्फ फैशन का नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी का भी हिस्सा है. एक सही शेड चुनने से हाथ और भी ज्यादा आकर्षक और ग्रूम्ड लगते हैं. डार्क स्किन टोन पर हर कलर अच्छा नहीं लगता कुछ कलर हाथों को और भी डल दिखा सकते हैं. वहीं, कुछ कलर हाथों को और भी ग्लोइंग दिखाते हैं. ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपनी स्किन टोन के हिसाब से नेल पेंट का चयन करना ज्यादा बेहतर ऑप्शन है. आइए जानते हैं कि कौन से 7 नेल पेंट आपके हाथों पर अच्छे लगेंगे और आपके हाथों को ग्लोइंग दिखने में मदद करेंगे.

विज्ञापन

गहरे लाल रंग

गहरे लाल रंग 2 / 9

बरगंडी, चेरी रेड और वाइन जैसे डीप रेड शेड्स डार्क स्किन टोन पर बेहद ही खूबसूरत लगते हैं. ये कलर्स हर मौके पर क्लासी और एवरग्रीन लगते हैं. यह कलर्स शादी, पार्टी या फिर किसी खास मौके के लिए एक दम परफेक्ट रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूड और पीच

न्यूड और पीच3 / 9

न्यूड शेड्स आपके हाथों को एक क्लीन और मिनीमल लुक देते हैं. ये आपकी उंगलियों को लंबा दिखाने में भी मदद करते हैं. डार्क स्किन टोन पर हल्के या सफेद रंग के न्यूड शेड्स नहीं बल्कि गहरे रंग के न्यूड शेड्स ज्यादा खिलते हैं. यह कलर्स रोजाना ऑफिस , कॉलेज में लगाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं. यह एकदम सिम्पल और एलीगेंट लुक देते हैं.

मैटेलिक गोल्ड और ब्रॉन्ज

मैटेलिक गोल्ड और ब्रॉन्ज 4 / 9

एंटीक गोल्ड, रोज गोल्ड और तांबे जैसे रंग के शेड्स भी डार्क स्किन टोन पर बहुत निखर कर आते हैं. डार्क स्किन पर गोल्ड की चमक बहुत खिल कर आती है. यह कलर्स दिवाली जैसे त्योहारों पर या शादी में बहुत अच्छे लगते हैं.

विज्ञापन

रॉयल ब्लू

रॉयल ब्लू 5 / 9

यह काफी बोल्ड और ट्रेंडी रंग है. अगर आपको अपने लुक में कुछ कोंट्रास्ट चाहिए तो रॉयल ब्लू एक सही चॉइस हो सकती है. डार्क स्किन टोन पर यह रंग और भी खूबसूरत दिखता है.

ग्रे और चारकोल

ग्रे और चारकोल6 / 9

डार्क स्किन टोन पर सफेद रंग अजीब लग सकता है, उसकी जगह डार्क ग्रे या चारकोल रंग एक बहुत अच्छा विकल्प है. स्लैट ग्रे और चारकोल जैसे रंग बहुत क्लासी लुक देते हैं. फॉर्मल ऑफिस लुक के लिए ये रंग बेस्ट हैं.

विज्ञापन

प्लम या गहरा बैगनी

प्लम या गहरा बैगनी 7 / 9

बैगनी रंग डार्क स्किन टोन पर रॉयल लुक देता है. अगर आपको लाल रंग अपने नेल्स पर नहीं पसंद हैं तो बैगनी, डार्क प्लम और जामुनी रंग बेहतर विकल्प हो सकते हैं. डेट नाइट, डिनर पार्टी या किसी शाम के कार्यक्रम में बैगनी रंग बहुत खूबसूरत लगता है.

फॉरेस्ट ग्रीन

फॉरेस्ट ग्रीन 8 / 9

गहरा हरा रंग डार्क स्किन टोन की वॉर्म्थ को और भी उभारता है. यह रंग दिखने में भी काफी महंगा लगता है. मॉनसून में फॉरेस्ट ग्रीन रंग बहुत ट्रेंडिंग रहता है. इंडियन कपड़ों के ऊपर यह रंग और भी सुंदर लगता है.

विज्ञापन

नेल पेंट लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

नेल पेंट लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 9 / 9

हमेशा नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट जरूर लगाएं इससे नेल पेंट ज्यादा लंबे समय तक चलती है. नेल पेंट की केवल एक लेयर लगाने से बेहतर है की दो लेयर लगाएं जिससे और भी स्मूद लुक आता है. नेल पेंट लगाने के बाद टॉप कोट भी लगाए ताकि नेल पेंट की चमक लंबे समय तक बनी रहे. अगर आपके नेल्स बहुत रूखे हैं तो क्यूटिकल ऑयल (Cuticle oil) का इस्तेमाल जरूर करें. समय-समय पर नेल्स को बिना नेल पेंट के भी रहने दें ताकि नेल्स की खुद की नेचुरल चमक भी बनी रहे. यह भी पढ़ें - बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना है? दही में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, नजर आने लगेगा असर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन