किशमिश से बनाई जा सकती है तीखी सब्जी, आपने नहीं खाई तो ट्राई करें यह आसान रेसिपी 

Kishmish Ki Sabzi: किशमिश की तीखी सब्जी सुनकर आपको अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे. हालांकि, इसे बनाना आसान नहीं है, क्योकि जरी सी गलती स्वाद खराब कर सकती है. 

Kishmish Ki Sabzi

किशमिश की तीखी सब्जी कैसे बनाएं?

विज्ञापन

Kishmish Vegetable: ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद है तो यकीनन यह रेसिपी आपको अच्छी लगेगी, क्योंकि हम किशमिश से स्वादिष्ट सब्जी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं. इसे डिनर में बनाया जा सकता है, लेकिन सब्जी में आपको तीखा और मीठा स्वाद आ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि किशमिश का इस्तेमाल मिठाइयों, पुलाव या खीर में किया जाता है, लेकिन इससे बनने वाली मसालेदार सब्जी स्वाद में भी लाजवाब होती है. हल्की मिठास और तीखे मसालों का मेल इस डिश को खास बनाता है. इसे आप रोटी, पराठे या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं कि आप किशमिश से कैसे स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- महंगी डिजाइनर साड़ी को कैसे धोएं? जानिए बिना खराब किए साफ करने का सही तरीका

विज्ञापन

किशमिश की तीखी सब्जी कैसे बनाएं?

सामग्री

  • किशमिश- 1 कप
  • टमाटर- 2
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक का पेस्ट- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • हींग- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  •  तेल- 4 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार नमक
  • धनिया- बारीक कटा हुआ

विधि

  • सबसे पहले किशमिश को 15 मिनट गुनगुने पानी में भिगो दें, ताकि वे हल्की नरम हो जाएं.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा व हींग डालें. अब हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें.
  • कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें अच्छी तरह गलने तक पकाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें.
  • भीगी हुई किशमिश डालें और मसाले के साथ 4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  • जरूरत हो तो 3 बड़े चम्मच पानी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और आखिर में गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएं.
  • इसे हरे धनिये से गार्निश करें और रोटी, पराठे या पूरी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- डार्क स्किन टोन पर कौन से नेल पेंट शेड्स सबसे ज्यादा खिलते हैं? ये 7 कलर्स देंगे एलिगेंट लुक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ