Potato Laddu Recipe: सावन का महीना आते ही घरों में व्रत-उपवास और सात्विक की रौनक बढ़ जाती है. इस दौरान लोग ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी बन जाए. अगर आपने अब तक सिर्फ आलू की टिक्की, चाट या पूरी ही खाई है, तो इस बार आलू के लड्डू जरूर ट्राई करें. यह एक अनोखी और स्वादिष्ट डिश है, जिसे चाय के साथ स्नैक या व्रत के खाने में भी शामिल किया जा सकता है. आप इसमें अपनी पसंद की सामग्रियां भी डाल सकते हैं, बाकी लड्डू तो बहुत ही अच्छे हैं.
इसे भी पढ़ें- घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 लाजवाब नाश्ते, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
आलू के लड्डू की रेसिपी
सामग्री
- उबले हुए आलू- 5
- भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर- 1 कप
- हरी मिर्च- 3 बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
- सेंधा नमक- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. फिर इसमें मूंगफली का पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू तैयार करें. अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो थोड़ा और मूंगफली का पाउडर मिला सकते हैं.
- एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और लड्डुओं को हल्की आंच पर हल्का सुनहरा होने तक चारों तरफ से सेक लें
- फिर चाहें तो इन्हें बिना सेके भी सर्व सकते हैं, लेकिन हल्का सेंकने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. वहीं, आपकी डिश तैयार है.
- अब आलू के लड्डू को हरे धनिये की चटनी, दही या व्रत वाली मूंगफली की चटनी के साथ सर्व. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद पसंद आएगा.
इसे भी पढ़ें- घर में खत्म हो गया कस्टर्ड पाउडर? 5 मिनट में घर पर बनाएं यह देसी ऑप्शन
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines