आलू के लड्डू कभी खाए हैं? सावन के लिए रहेंगे परफेक्ट, बस तैयार करने का तरीका जान लीजिए

Sawan Recipe: अगर इस सावन कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने का मन है तो आलू के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सभी को पसंद भी आएगी. 

Sawan Recipe

आलू के लड्डू की रेसिपी 

Potato Laddu Recipe: सावन का महीना आते ही घरों में व्रत-उपवास और सात्विक की रौनक बढ़ जाती है. इस दौरान लोग ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी बन जाए. अगर आपने अब तक सिर्फ आलू की टिक्की, चाट या पूरी ही खाई है, तो इस बार आलू के लड्डू जरूर ट्राई करें. यह एक अनोखी और स्वादिष्ट डिश है, जिसे चाय के साथ स्नैक या व्रत के खाने में भी शामिल किया जा सकता है. आप इसमें अपनी पसंद की सामग्रियां भी डाल सकते हैं, बाकी लड्डू तो बहुत ही अच्छे हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू के लड्डू की रेसिपी 

सामग्री

  • उबले हुए आलू- 5
  • भुनी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर- 1 कप 
  • हरी मिर्च- 3 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच 
  • हरा धनिया 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • सेंधा नमक- 1 छोटा चम्मच  
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. फिर इसमें मूंगफली का पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू तैयार करें. अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो थोड़ा और मूंगफली का पाउडर मिला सकते हैं. 
  • एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और लड्डुओं को हल्की आंच पर हल्का सुनहरा होने तक चारों तरफ से सेक लें
  • फिर चाहें तो इन्हें बिना सेके भी सर्व सकते हैं, लेकिन हल्का सेंकने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. वहीं, आपकी डिश तैयार है. 
  • अब आलू के लड्डू को हरे धनिये की चटनी, दही या व्रत वाली मूंगफली की चटनी के साथ सर्व. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद पसंद आएगा.

इसे भी पढ़ें- घर में खत्म हो गया कस्टर्ड पाउडर? 5 मिनट में घर पर बनाएं यह देसी ऑप्शन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ