कल यानी 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी शुरू हो गया था और आज इसका दूसरा दिन है. ऐसे में घर में भगवान गणेश के आगमन के साथ भक्त अपनी श्रद्धा के हिसाब से बप्पा की पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं. मोदक और लड्डू के अलावा खीर भी भगवान गणेश को भोग में अर्पित की जा सकती है. अगर आप गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बप्पा के लिए घर पर कुछ मीठा बनाना चाहती हैं तो आलू की खीर बेस्ट ऑप्शन है. खास बात यह है कि खीर बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. दूध, आलू, चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट्स की मदद से आप स्वादिष्ट खीर तैयार की जा सकती है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आलू की खीर बनाने की आसान रेसिपी क्या है.
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Special: बिना सांचे के भी बन सकता है मोदक का परफेक्ट शेप, काम आएंगे ये आसान टिप्स
आलू की खीर कैसे बनाएं?
सामग्री
- फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
- आलू- 2
- चीन- 4 चम्मच
- इलायची- 4
- बादाम- 10
- काजू- 10
- किशमिश- 5
- केसर के धागे
- घी- आधा कप
विधि
- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद आलू उबालकर अलग रख दें.
- एक बर्तन में दूध डालकर हल्की आंच पर उबालें. दूध में उबाल आने के बाद आंच थोड़ी धीमी कर दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे.
- अब दूध में उबले हुए आलू डाल दें, जिसे धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं. चावल के नरम होने और दूध के थोड़ा गाढ़ा होने तक इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब चावल अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें चीनी, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालें. इसके बाद इलायची कूटकर डाल दें. केसर के धागों को थोड़े गर्म दूध में भिगोकर खीर में डालें.
- अब खीर को कुछ मिनट और पकाएं और जब खीर गाढ़ी हो जाए तो सर्व करें. खीर को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे साफ भोग के बर्तन में निकालें.
- पूजा की थाली में रखकर भगवान गणेश को श्रद्धा से अर्पित करें. इसके बाद प्रसाद के रूप में परिवार के साथ खीर खा सकते हैं. हालांकि, इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री अपनी भक्ति के हिसाब से चेंज कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा को लगाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली का भोग, ऐसे झटपट करें तैयार
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
8 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
13 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
13 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
14 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
15 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
17 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines