Potato Chips Recipe: खाली वक्त में ज्यादातर लोग फास्ट फूड या पैकेट वाली चीजें खाना पसंद करते हैं. बहुत से लोग आलू के चिप्स खाते हैं, क्योंकि हर बार बाजार से खरीदना ठीक नहीं. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर बनाकर तैयार करें और यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि चिप्स बनाने के लिए आप ओवन का ही इस्तेमाल करें. बिना ओवन या किसी खास मशीन के बिना भी घर के चूल्हे या गैस स्टोव पर चिप्स तैयार कर सकते हैं. यकीन मानिए इसका स्वाद इतना अच्छा होगा कि कोई भी पता नहीं लगा पाएगा कि आपने चिप्स को कैसे तैयार किया है.
इसे भी पढ़ें- सोच-समझकर भेजें Emoji! इनका असली मतलब जानकर चौंक जाएंगे आप
गैस पर चिप्स बनाने की रेसिपी
सामग्री
- 4 बड़े- आलू
- 3 कप- पानी
- 1 छोटा चम्मच- नमक
- आधा छोटा चम्मच- हल्दी
- तेल- तलने के लिए तेल
- काला नमक- स्वादानुसार
- आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच- चाट मसाला
विधि
- सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब चाकू या स्लाइसर की मदद से आलू को बहुत पतले पतले स्लाइस में काटें. जितने पतले स्लाइस होंगे, चिप्स उतने ही ज्यादा कुरकुरे बनेंगे.
- कटे हुए आलू को 30 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोकर रखें. इससे स्टार्च निकल जाता है और चिप्स ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं.
- भिगोने के बाद आलू के स्लाइस को साफ कपड़े या किचन टिश्यू से अच्छी तरह सुखा लें. स्लाइस में नमी रहने पर तेल उछल सकता है और चिप्स भी कुरकुरे नहीं बनेंगे.
- अब कड़ाही में तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए. आलू के स्लाइस को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में तेल में डालें.
- उन्हें हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सभी स्लाइस पक जाएं. तले हुए चिप्स को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि तेल निकल जाए.
- अब ऊपर से नमक, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च या अपनी पसंद का मसाला छिड़ककर अच्छी तरह मिलाएं. बस आपकी चिप्स बनकर तैयार है.
चिप्स को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के टिप्स
- आलू के हमेशा पतले स्लाइस ही काटें.
- आलू का स्टार्च निकालना न भूलें.
- तलने से पहले स्लाइस पूरी तरह सूखे होने चाहिए.
- एक बार में बहुत ज्यादा चिप्स तेल में न डालें.
- चिप्स पूरी तरह ठंडे होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में रख दें.
इसे भी पढ़ें- अब और नहीं सड़ेगा प्याज! जानिए लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान तरीके
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 hr agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
4 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
8 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
22 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
22 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines