Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन जताने का खास मौका होता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ उसका मुंह भी मीठा कराती हैं. अगर आप भी इस बार भाई के लिए कुछ अलग और घर पर बनी मिठाई तैयार करना चाहती हैं तो आलू की बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और इसका स्वाद भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. नरम और हल्की मिठास वाली यह बर्फी मुंह में जाते ही घुल जाती है. खास बात यह है कि आलू से बनने वाली इस बर्फी को आप अपनी पसंद के हिसाब से बादाम, पिस्ता, नारियल और इलायची डालकर और भी स्वादिष्ट बना सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- भिंडी की चिपचिपाहट कैसे करें दूर? सब्जी बनाने से पहले करें ये काम… स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा
आलू की बर्फी रेसिपी
सामग्री
- आलू- 4 उबले हुए
- चीनी- 3 बड़े चम्मच
- नारियल- 3 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- सजाने के लिए बादाम और पिस्ता
- देसी घी-2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले आलू उबालकर ठंडा कर लें. इन्हें छीलकर अच्छी तरह मैश या कद्दूकस कर लें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें मैश किए हुए आलू डाल दें. हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए आलू को अच्छी तरह भूनें.
- अब इसमें चीनी और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. हल्की आंच पर मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे.
- गैस बंद करने से पहले इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला दें. एक प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर तैयार मिश्रण को फैला दें.
- ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर हल्का दबा दें. बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मनचाहे आकार में काटें और राखी पर भाई को खिलाएं.
इसे भी पढ़ें- लाल किले के पास शाम को कहां जाएं? 10 किमी के दायरे में हैं ये जगहें… आप भी करें एक्सप्लोर
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
22 mins agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
18 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
19 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines