इस राखी अपने भाई के लिए बनाएं आलू की बर्फी, मुंह में जाते ही घुल जाएगी प्यार की मिठास

Raksha Bandhan Recipe: आलू की बर्फी को मुलायम और स्वादिष्ट बनाने के लिए आलू को अच्छी तरह मैश करें और मिश्रण को हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. इससे बर्फी का टेक्सचर बेहतर रहेगा और वह आसानी से सेट भी हो जाएगी. 

Raksha Bandhan Recipe

आलू की बर्फी रेसिपी. Image Credit- AI

विज्ञापन

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन जताने का खास मौका होता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ उसका मुंह भी मीठा कराती हैं. अगर आप भी इस बार भाई के लिए कुछ अलग और घर पर बनी मिठाई तैयार करना चाहती हैं तो आलू की बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और इसका स्वाद भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. नरम और हल्की मिठास वाली यह बर्फी मुंह में जाते ही घुल जाती है. खास बात यह है कि आलू से बनने वाली इस बर्फी को आप अपनी पसंद के हिसाब से बादाम, पिस्ता, नारियल और इलायची डालकर और भी स्वादिष्ट बना सकती हैं. 

इसे भी पढ़ें- भिंडी की चिपचिपाहट कैसे करें दूर? सब्जी बनाने से पहले करें ये काम… स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा

विज्ञापन

आलू की बर्फी रेसिपी 

सामग्री

  • आलू- 4 उबले हुए 
  • चीनी- 3 बड़े चम्मच 
  • नारियल- 3 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • सजाने के लिए बादाम और पिस्ता
  • देसी घी-2 बड़े चम्मच 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले आलू उबालकर ठंडा कर लें. इन्हें छीलकर अच्छी तरह मैश या कद्दूकस कर लें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे. 
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें मैश किए हुए आलू डाल दें. हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए आलू को अच्छी तरह भूनें. 
  • अब इसमें चीनी और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. हल्की आंच पर मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे. 
  • गैस बंद करने से पहले इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला दें. एक प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर तैयार मिश्रण को फैला दें. 
  • ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर हल्का दबा दें. बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मनचाहे आकार में काटें और राखी पर भाई को खिलाएं.

इसे भी पढ़ें- लाल किले के पास शाम को कहां जाएं? 10 किमी के दायरे में हैं ये जगहें… आप भी करें एक्सप्लोर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ