हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Dhanteras Special Recipe: धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

इस धनतेरस आप भी घर पर महाराष्ट्र की पारंपरिक पूरन पोली बनाकर त्योहार की मिठास बढ़ा सकते हैं. यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी, जिसे बनाने का आसान तरीका हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.  

विज्ञापन
महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी पूरन पोली अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. Image Credit- AI

धनतेरस का त्योहार खुशियों, सुख-समृद्धि और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है. इस खास मौके पर अगर आप घर पर कुछ पारंपरिक और मीठा बनाना चाहते हैं तो महाराष्ट्र की मशहूर पूरन पोली एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह एक पारंपरिक मीठी रोटी है, जिसके अंदर चने की दाल और गुड़ से तैयार स्वादिष्ट स्टफिंग भरी जाती है. इलायची और जायफल की खुशबू इसके स्वाद को और भी खास बना देती है. बता दें, महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी पूरन पोली अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. त्योहारों और खास अवसरों पर इसे बड़े चाव से खाया जाता है. आइए जानते हैं घर पर बाजार जैसी स्वादिष्ट पूरन पोली बनाने की आसान रेसिपी. 

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी

पूरन पोली की रेसिपी 

सामग्री 

  • आटा तैयार करने के लिए 
  • गेहूं का आटा- 2 कप 
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • पूरन के लिए चना दाल- 1 कप 
  • गुड़- 1 कप 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • जायफल पाउडर- एक चुटकी 
  • घी- 2 बड़े चम्मच सेकने के लिए
  • जरूरत के अनुसार घी

विधि 

  • सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को कुकर में डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर 3 सीटी आने तक पकाएं. ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह पक जाए, लेकिन उसमें ज्यादा पानी न रहे.
    अब उबली हुई दाल का पानी निकाल दें और फिर दाल को अच्छी तरह मैश कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में दाल और कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर हल्की आंच पर पकाएं. फिर लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण कड़ाही में चिपके नहीं, 
  • जब दाल और गुड़ का मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और थोड़ा घी डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और अब स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और इसमें नमक और तेल या घी डालकर मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और फिर आटे को ढककर 30 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब एक लोई को हल्का बेलें और बीच में तैयार दाल-गुड़ की स्टफिंग रखें. किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले. इसके बाद हल्के हाथों से गोल शेप में बेल लें. 
  • अब गर्म तवे पर पूरन पोली डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. ऊपर से घी लगाएं और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. बस आपकी स्वादिष्ट महाराष्ट्रियन पूरन पोली बनकर तैयार है. इसे गर्मागर्म घी, दूध या अपनी पसंद की मिठाई के साथ सर्व किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी, इस तरह परफेक्ट Boondi Laddu करें तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola