दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और सजने-संवरने का खास मौका होता है. इस दिन हर कोई खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहता है. ऐसे में अगर आप दिवाली पर कुछ नया खरीदने के बजाय अपने पुराने या सिंपल सूट को ही पहनने की प्लानिंग कर रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सही स्टाइलिंग और एक्सेसरीज की मदद से आप सिंपल सूट को भी हैवी और रॉयल लुक दे सकती हैं. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, आइए जानते हैं कुछ आसान फैशन टिप्स, जिनकी मदद से आप दिवाली पर अपने सिंपल सूट में भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया नारियल और अरंडी तेल का देसी नुस्खा
हैवी दुपट्टे से दें रॉयल लुक
सिंपल सूट को फेस्टिव लुक देने के लिए हैवी दुपट्टा सबसे अच्छा ऑप्शन है. आप अपने सूट के साथ बनारसी, सिल्क, ऑर्गेंजा या गोटा-पट्टी वर्क वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. अगर आपका सूट एक ही रंग का है तो उसके साथ कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा आपके पूरे लुक को खास बना सकता है.
स्टेटमेंट ज्वेलरी से बढ़ाएं खूबसूरती
सिंपल सूट को हैवी लुक देने में ज्वेलरी खास मानी जाती है. अगर आप ज्वेलरी पहनती हैं तो चांदबाली, कुंदन झुमके, हैवी नेकलेस या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं. अगर आपके सूट का नेक डिजाइन सिंपल है तो उसके साथ चोकर या स्टेटमेंट नेकलेस अच्छा लगेगा. वहीं, हैवी ईयररिंग्स पहन रही हैं तो नेकलेस को हल्का रखें.
बेल्ट के साथ करें दुपट्टे की स्टाइलिंग
अगर आप अपने एथनिक लुक में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं तो दुपट्टे के साथ एथनिक बेल्ट ट्राई कर सकती हैं. कमर पर बेल्ट लगाने से सूट को एक अलग स्टाइल मिलता है और दुपट्टा भी अपनी जगह पर रहता है. आप मेटल, एम्ब्रॉयडरी या फैब्रिक बेल्ट का सेलेक्ट कर सकती हैं.
फेस्टिव फुटवियर को न करें नजरअंदाज
अच्छा आउटफिट तभी पूरा लगता है, जब उसके साथ सही फुटवियर पहना जाए. दिवाली पर अपने सिंपल सूट के साथ एम्ब्रॉयडरी वाली जूतियां, मोजड़ी या गोल्डन-सिल्वर सैंडल पहन सकती हैं. अगर आपका सूट सिंपल है तो थोड़ा वर्क वाला फुटवियर आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है. हालांकि, फुटवियर चुनते समय आराम का भी ध्यान रखें, ताकि त्योहार के दौरान आप आसानी से चल-फिर सकें.
हेयरस्टाइल से बदलें पूरा लुक
दिवाली पर सिर्फ कपड़ों और ज्वेलरी पर ध्यान देना काफी नहीं है. सही हेयरस्टाइल भी आपके लुक को खास बना सकती है. आप सूट के साथ स्लीक बन, लो बन, सॉफ्ट कर्ल्स या हाफ-अप हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं. बन के साथ गजरा या छोटे फूल लगाकर पारंपरिक लुक पाया जा सकता है. वहीं, खुले बालों के साथ सॉफ्ट कर्ल्स आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देंगे.
इसे भी पढ़ें- किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
7 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
11 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines