Pitambri Powder At Home: घर में पूजा के बर्तन अक्सर ही काले पड़ने लगते हैं. ये बर्तन ज्यादातर तांबे, पीतल या एलुमिनियम धातु के होते हैं. इन बर्तनों को आम साबुन से घिसते रहने पर भी ये जल्दी साफ नहीं होते हैं. ऐसे में इनकी सफाई पीतांबरी पाउडर से की जा सकती है. तांबे के कलश से लेकर पीतल की थाली तक को पीतांबरी पाउडर चुटकियों में चमका सकता है. अगर आप पीतांबरी पाउडर नहीं खरीदना चाहते हैं तो घर पर ही इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए घर में कैसे बनाएं तांबे-पीतल को साफ (Copper Brass Cleaning) करने वाला पीतांबरी पाउडर.
यह भी पढ़ें – करवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, जानिए घर पर सुनार जैसा केमिकल तैयार करने का तरीका
पीतांबरी पाउडर क्या होता है
पीतांबरी पाउडर धातु की सफाई करने वाला पाउडर है जिससे तांबा, पीतल, एलुमिनियम, लोहा, सिल्वर और स्टील साफ किया जा सकता है. बाजार में मिलने वाले पीतांबरी पाउडर को डोलोमाइट पाउडर, इमली के एसेंस, चंदन और केवड़ा वगैरह से बनाया जाता है. इसी पाउडर को आप घर पर घर की ही साधारण चीजों से तैयार कर सकते हैं.
कैसे बनाएं घर पर पीतांबरी पाउडर
घर पर ही पीतांबरी पाउडर बनाने लिए आपको एक कप गेंहू का आटा, एक चम्मच साइट्रिक एसिड, एक चम्मच नमक, एक चम्मच बेकिंग पाउडर और एक बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर चाहिए होगा. इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर घुमा लें जिससे अच्छा महीन पाउडर तैयार हो जाए. इस पाउडर को आप बनाकर किसी डिब्बे में स्टोर करके रख सकते हैं और जब चाहे तब इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें पीतांबरी पाउडर से सफाई
पीताबंरी पाउडर से तांबे और खासतौर से पीतके बर्तन साफ करने के लिए इसे बर्तन पर हल्के पानी के साथ लगाएं और स्पॉन्ज की मदद से बर्तन को घिसें. बर्तन पर जमी टार्निश, गंदगी और कालापन हटने लगता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- पीतांबरी से बर्तन साफ करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि पीतांबरी पाउडर से बर्तन को घिसने के बाद ढेर सारे पानी से बर्तन को धोना जरूरी होता है, ऐसा ना करने पर यह पाउडर बर्तन पर ही जमा रह सकता है.
- अगर खाना खाने के बर्तनों को पीतांबरी पाउडर से साफ किया जा रहा है तो यह पाउडर बर्तन पर चिपका रह सकता है जिससे खाने का टेस्ट बदल सकता है.
- पीतांबरी पाउडर से नॉन-स्टिक बर्तनों को साफ करने में सावधानी बरतें. यह पाउडर बर्तनों की नॉन-स्टिक लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है.
यह भी पढ़ें – नेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे और पैसे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 hr agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
2 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
2 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
4 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
18 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
21 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines