हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

1 घंटे में गायब हो जाती है परफ्यूम की खुशबू? जानिए लगाने के 3 सही पॉइंट्स

Perfume Ki Khushbu Kaise Long lasting banaye:अगर आपकी परफ्यूम की खुशबू 1 घंटे में गायब हो जाती है तो समस्या परफ्यूम में नहीं, बल्कि उसके इस्तेमाल के तरीके में हो सकती है. बेहतर होगा कि आप इन्हें अपनी जगहों पर लगाएं.

विज्ञापन
Perfume Ki Khushbu Kaise Long lasting banaye

Perfume Last Longer Tips: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि महंगा परफ्यूम लगाने के बावजूद उसकी खुशबू सिर्फ 2 घंटे में ही गायब हो जाती है. जबकि सच्चाई यह है कि सिर्फ परफ्यूम की क्वालिटी ही नहीं, बल्कि लगाने का तरीका और जगह भी इसकी लॉन्ग-लास्टिंग फ्रेगरेंस तय करती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी खुशबू दिनभर बनी रहे तो आपको शरीर के सभी पॉइंट्स पर परफ्यूम लगाना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- लू से बचाएगा ठंडा-ठंडा आम पन्ना, शरीर को रखेगा कूल; घर पर ऐसे बनाएं देसी समर ड्रिंक

परफ्यूम लगाने के 3 सही पॉइंट्स

कलाई- सबसे असरदार पॉइंट है कलाई, क्योंकि कलाई शरीर के सबसे लोकप्रिय असरदार पॉइंट है. यहां की नसें स्किन के करीब होती हैं, जिससे हल्की गर्मी निकलती है और परफ्यूम धीरे-धीरे फैलता रहता है.

विज्ञापन

कैसे लगाएं?

  • दोनों कलाई पर हल्का स्प्रे करें.
  • कलाई को आपस में रगड़ें नहीं, क्योंकि इससे खुशबू जल्दी उड़ जाती है.
  • यह तरीका खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है.

कान के पीछे

कान के पीछे की जगह भी एक गर्म पॉइंट होती है, जहां परफ्यूम लगाने से इसकी खुशबू पूरे दिन बनी रहती है.

कैसे लगाएं?

  • कान एक ऐसी जगह है जहां पर पसीने बहुत ही कम आते हैं.
  • इसलिए खुशबू धीरे-धीरे रिलीज होती है और आसपास के लोग आसानी से महसूस कर पाते हैं.

गर्दन और कॉलर बोन

गर्दन और कॉलर बोन का एरिया भी परफ्यूम के लिए बेहतरीन जगह है .यह हिस्सा हमेशा हल्का गर्म रहता है, जिससे खुशबू लंबे समय तक एक्टिव रहती है.

विज्ञापन

कैसे लगाएं?

  • गर्दन के दोनों साइड हल्का स्प्रे करें.
  • कॉलर बोन के बीच में थोड़ा परफ्यूम लगाएं
  • इससे आपकी खुशबू पूरे दिन हल्के और हल्के फैली रहती है.

परफ्यूम को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के 5 स्मार्ट टिप्स

  • सूखी स्किन पर परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है. फिर पहले हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर परफ्यूम लगाकर छोड़ दें.
  • नहाने के बाद स्किन साफ और हल्की नम होती है, जिससे खुशबू अच्छी तरह से लॉक हो जाती है. आप सुबह के वक्त इस जगह पर परफ्यूम लगाएं.
  • कपड़े पर भी थोड़ा परफ्यूम लगाएं, क्योंकि इससे खुशबू ज्यादा देर तक रहती है.
  • ज्यादा परफ्यूम लगाने से खुशबू तेज हो जाती है, लेकिन जल्दी उड़ भी जाती है.
  • परफ्यूम को धूप और गर्म जगह से दूर रखें, वरना उसकी खुशबू जल्दी खत्म हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- AC साफ करने का स्मार्ट तरीका! रिमोट का ये बटन दबाते ही खुद हो जाएगा क्लीन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola