लू से बचाएगा ठंडा-ठंडा आम पन्ना, शरीर को रखेगा कूल; घर पर ऐसे बनाएं देसी समर ड्रिंक

Aam Panna Kaise banaye: गर्मी और लू से बचने के लिए क्या पीना चाहिए इसे लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं. भारत के कई राज्य में तापमान इतना ज्यादा हो गया है कि बच्चों से लेकर बड़ों सभी पर लू का खतरा बराबर बना हुआ है. ऐसे में आम का पन्ना पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये ड्रिंक.

Aam Panna Recipe

आम का पन्ना कैसे बनाएं? (Image: News24)

Traditional Aam Panna Recipe For Heatwave: देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है, दोपहर की तेज धूप, गर्म हवाएं और लू लोगों को परेशान कर रही हैं. ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कमी, थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है. कई लोग राहत पाने के लिए बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन वह उस तरीके से फायदा नहीं पहुंचाते, जैसा शरीर को चाहिए होता है. ऐसे में कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना एक बेहतरीन देसी ड्रिंक साबित हो सकता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ प्यास बुझाने में मदद करता है और गर्मी के दिनों में काफी रिफ्रेश महसूस कराता है. कई लोग इसे लू से बचाव के लिए भी पारंपरिक घरेलू पेय मानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आम पन्ना बनाने के लिए चाहिए ये चीजें Aam Panna Recipe

  • 2 कच्चे आम
  • 3 चम्मच ब्राउन शुगर
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच साधारण नमक
  • 2 कप पानी
  • 1 चम्मच पुदीने के पत्ते
  • क्रश्ड आइस

घर पर ऐसे तैयार करें लू से राहत देने वाला आम पन्ना Ghar Par Aam Panna Kaise Banayein

  • सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर उबाल लें या भून लें.
  • उबलने के बाद उन आमों को एक साइड निकाल कर रखे दें और जब आम ठंडे हो जाएं तो उनका छिलका हटाकर गूदा निकाल लें.
  • अब मिक्सर में आम का गूदा और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
  • इस पेस्ट को पैन में डालें और इसमें ब्राउन शुगर मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
  • इसके बाद गैस बंद करें और इसमें जीरा पाउडर, काला नमक और साधारण नमक मिलाएं.
  • अब एक गिलास में 1-2 चम्मच तैयार मिश्रण डालें, ऊपर से ठंडा पानी और बर्फ मिलाएं.
  • पुदीने के पत्तों से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यह भी पढ़ें: कितने डिग्री तापमान में जलने लग जाती है इंसानों की स्किन? हैरान कर देगा जवाब

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ