AC साफ करने का स्मार्ट तरीका! रिमोट का ये बटन दबाते ही खुद हो जाएगा क्लीन
AC Ke Remote Mein Self Clean Option: अगर आपका AC बार-बार गंदा हो जाता है या कूलिंग कम दे रहा है तो रिमोट का Self Clean फीचर आपके बहुत काम आ सकता है. बस आपको पता होना चाहिए कि इसका सही इस्तेमाल कैसे करना है.

AC Ko Remote Se Kaise Saaf Kare: एसी जितना चलता है उतना ही अंदर से गंदा हो जाता है. इसलिए हर बार साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और गंदा एसी बिल्कुल भी ठंडक देने का काम नहीं करता. देर से ठंडक होने की वजह से बिल ज्यादा आता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप एसी को हर दूसरे दिन साफ करें, जिसके लिए एसी रिमोट का इस्तेमाल करें. इसमें एक फीचर है जो एक बटन दबाने पर खुद साफ हो जाता है.
क्या होता है Self Clean फीचर?
2 / 6आजकल AC में Self Clean या Auto Clean फीचर आता है. यह फीचर AC के अंदर जमा धूल, बैक्टीरिया और नमी को हटाने में मदद करता है. जब आप यह मोड ऑन करते हैं तो AC अंदर से खुद को ड्राई और क्लीन कर लेता है.
रिमोट से AC कैसे करें साफ?
3 / 6सबसे पहले एसी को ऑन करें और सेल्फ क्लीनिंग के लिए बटन को दबाएं. इस बटन को 2 से 5 सेकंड तक दबाएं. AC कुछ देर तक खुद से रन करेगा और AC अपने आप बंद हो जाएगा.
कैसे काम करता है ये फीचर?
4 / 6AC पहले कूलिंग मोड में चलता है और फिर फैन मोड पर आकर अंदर की नमी को सुखाता है. इससे फंगस और बैक्टीरिया बनने का खतरा कम हो जाता है.
कितनी बार करना चाहिए Self Clean?
5 / 6इसका फायदा आपको हफ्ते में दो बार उठाना चाहिए. आप 10 से 15 दिन में 1 बार इस ऑप्शन का फायदा जरूर उठाएं. Self Clean सिर्फ इंटरनल क्लीनिंग करता है और फिल्टर को 20 दिन में एक बार हाथ से धोना जरूरी है.
इसपर भी ध्यान दें
6 / 6एसी के इस मोड का इस्तेमाल करने के साथ-साथ आपको एसी की डीप क्लीनिंक करनी चाहिए. इससे एसी अंदर से साफ रहेगा और ठंडक पूरी तरह से सही हो जाएगी.



















