आज के वक्त में लोग तला-भना खाने के चक्कर में अपनी सेहत को बर्बाद कर देते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, ऐसे में जरूरी है कि हम शाम में या नाश्ते में कुछ ऐसा खाएं, जो हेल्दी भी हो पेट को भी भरा रखे. ऐसे में उपमा ऐसा विकल्प है, जो हेल्दी भी होती है, सही बनाया जाए तो स्वादिष्ट भी और जल्दी तैयार हो जाती है. अगर आपको भी उपमा बनाना नहीं आता है, तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी से स्वादिष्ट उपमा बना सकते हैं, जो बच्च से लेकर बड़े सभी को पसंद आता है.
यह भी पढ़ें: कभी नहीं लेना चाहिए अखबार में लिपटा खाना, FSSAI ने बताई हैरान करने वाली वजह
इन चीजों से बनाएं स्वादिष्ट उपमा
- सूजी
- कढ़ीपत्ता
- सरसों के दाने
- प्याज
- चना दाल और उड़द दाल
- टामाटर
- नमक स्वादनुसार
- तेल/ घी
- इसके अलावा आप अपनी पसंद की कुछ सब्जियां एड कर सकते हैं- जैसे गाजर, शमिला आदि.
कैसे बनाएं मिनटों में उपमा?
- कढ़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें और सूजी डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें (हल्की खुशबू आने तक). भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें.
- उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी/तेल गरम करें और राई डालें, सरसों को डालें, जब वह चटकने लगे, तो उसमें चना दाल और उड़द दाल डालें, हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डालें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें. कटी हुई सब्जियां (मटर, गाजर आदि) डालें और 2 मिनट तक पकाएं.
- अब कढ़ाई में 3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें. पानी में एक तेज उबाल आने दें.
- उबाल आने पर आंच को धीमा करें और भुनी हुई सूजी को थोड़ा-थोड़ा करके पानी में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें.
- जब सूजी सारा पानी सोख ले और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो कढ़ाई को ढककर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें.
- ढक्कन हटाकर 1 चम्मच घी, नींबू का रस, भुनी मूंगफली, काजू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आपका स्वादिष्ट, खिला-खिला उपमा तैयार है!
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं ड्राई आम पन्ना मिक्स, बार-बार आम उबालने का झंझट होगा खत्म
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
6 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
12 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines