Vrat Wala Paneer Tikka: सावन के महीने में कई लोग व्रत रखते हैं और इस दौरान स्वादिष्ट लेकिन फलाहारी खाने की तलाश रहती है. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो फलाहारी पनीर टिक्का एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह बाहर से हल्का क्रिस्पी, अंदर से नरम और मसालों से भरा हुआ होता है. खास बात यह है कि इसे तवे, ओवन या एयर फ्रायर आदि तीनों में आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे अपने हिसाब से तैयार कर सकते हैं, क्योंकि सबकी व्रत में खाने वाली सामग्री अलग होती है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? हो सकता है प्लांटर फैसीइटिस का संकेत!
फलाहारी पनीर टिक्का रेसिपी
सामग्री
- पनीर- 250 ग्राम
- दही- आधा कप
- सेंधा नमक- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- मूंगफली का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़े
क्या है सीक्रेट इंग्रीडिएंट?
वैसे तो व्रत के हिसाब से मसालों का इस्तेमाल करें. बाकी इस रेसिपी का सीक्रेट इंग्रीडिएंट भुनी हुई मूंगफली का पाउडर है. यह टिक्के को हल्का नटी फ्लेवर, बेहतर टेक्सचर और प्रोटीन देता है. इसके अलावा, दही के साथ मिलकर यह मसाले को पनीर पर अच्छी तरह चिपकाने में भी मदद करता है.
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रखें. फिर एक बाउल में दही, सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना जीरा, लाल मिर्च, नींबू का रस और मूंगफली का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से कोट करें. अब इस मिश्रण को कम से कम 30 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें.
- चाहें तो पनीर के साथ शिमला मिर्च और टमाटर भी सींक में लगाए. तवे पर थोड़ा घी गर्म करें और टिक्कों को हल्की आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
- ओवन या एयर फ्रायर में भी 180 डिग्री पर 15 मिनट तक पका सकते हैं. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या है फर्क? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
8 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
10 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
16 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
17 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
18 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines