सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? हो सकता है प्लांटर फैसीइटिस का संकेत!

क्या आपको भी सुबह उठते ही पैरों के तलवों में तेज दर्द महसूस होता है? आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे का असर कारण.

Plantar Fasciitis Ka Ilaj Kaise Kare
1 / 6

सुबह बिस्तर से उठते ही एड़ी में तेज दर्द महसूस होना सिर्फ सामान्य थकान का संकेत नहीं होता. बल्कि इसके पीछे Plantar Fasciitis नाम की समस्या हो सकती है, जो पैर के तलवे और एड़ी को प्रभावित करती है. हालांकि, समय रहते पहचान और सही देखभाल से इस परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है, लेकिन पहले जानते हैं आखिर क्या है ये समस्या?  

विज्ञापन

क्या है प्लांटर फैसीइटिस

क्या है प्लांटर फैसीइटिस2 / 6

प्लांटर फैसीइटिस (Plantar Fasciitis) ऐसी स्थिति है जिसमें पैर के तलवे के नीचे मौजूद मांसपेशियों में खिंचाव आ जाती है. यही वजह है कि सुबह पहला कदम रखते समय एड़ी में सबसे ज्यादा दर्द महसूस होती है, लेकिन सही जानकारी और इलाज से इससे राहत पाया जा सकता है.

विज्ञापन

इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज3 / 6

इस समस्या में सिर्फ एड़ी का दर्द ही नहीं होता, बल्कि पैर के आर्च में दर्द, सुबह अकड़न, एड़ी के आसपास हल्की सूजन और अकिलीज टेंडन (Achilles tendon) में खिंचाव जैसी दिक्कतें भी दिखाई दे सकती हैं (निचले पैर के पीछे स्थित टिश्यू). ऐसे लक्षण लगातार बने रहें तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

किन लोगों में बढ़ जाता है प्लांटर फैसीइटिस का खतरा?

किन लोगों में बढ़ जाता है प्लांटर फैसीइटिस का खतरा?4 / 6

ज्यादा वजन, लंबे समय तक खड़े रहकर काम करना, लगातार दौड़ना या चलना, यूरिक एसिड का बढ़ना और साथ ही, मांसपेशियों में ज्यादा कसाव इस समस्या का जोखिम बढ़ा सकता है. खासकर महिलाओं में लंबे समय तक हाई हील्स पहनना भी एड़ी के दर्द की एक बड़ी वजह बन सकता है.

विज्ञापन

राहत पाने के लिए क्या करें?

राहत पाने के लिए क्या करें?5 / 6

प्लांटर फैसीइटिस से राहत पाने के लिए काफ मसल स्ट्रेचिंग और पैर की हल्की एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. इसके साथ ही ऐसे जूते पहनें जिनका सोल मुलायम हो और पैर को अच्छा सपोर्ट मिले. साथ ही, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से फिजियोथेरेपी भी कराई जा सकती है.

बिना सलाह न करें ये काम

बिना सलाह न करें ये काम6 / 6

कुछ लोग एड़ी के दर्द में तुरंत राहत के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन लगवा लेते हैं, लेकिन ऐसा सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए. अगर वजन ज्यादा है, तो उसे कंट्रोल करना भी जरूरी है, क्योंकि ज्यादा वजन का दबाव सीधे एड़ी और तलवे पर पड़ता है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: आंख खुलते ही फोन उठाने से खुद को नहीं रोक पाते, आखिर क्या है इसकी वजह? हैरान कर देगा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन