Moong Dal Appe Kaise Banaye: सुबह का नाश्ता अगर अच्छा हो तो पूरे दिन भूख का एहसास कम होता है. इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों को कुछ ना कुछ हेल्दी बनाकर देती हैं. हालांकि, कई बार हमारे समझ में नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो बच्चे बहुत ही शौक से खाएं और पूरी प्लेट झटपट साफ कर दें. अगर आप भी ऐसी डिश तलाश रहे हैं तो आपके लिए मूंग की दाल के अप्पे बेस्ट हो सकते हैं. बता दें मूंग की दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इससे दिनभर भूख लगने का एहसास कम होता है और बच्चा बाहर के जंक फूड भी खाने से बचा रहता है. आप अपने बच्चे को इस तरह मूंग की दाल के अप्पे बनाकर दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं टमाटर? यहां जानिए 1 महीने तक फ्रेश रखने के लिए क्या करना चाहिए
मूंग दाल के अप्पे की रेसिपी | Moong Dal Ke Appe Ki Recipe
सामग्री
- मूंग की दाल- 1 कप
- बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
- अदरक- आधा इंच
- हरी मिर्च- 3
- जीरा-आधा चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- तेल- 2 चम्मच
- सूजी- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें और मूंग की दाल को लगभग 6 घंटे के लिए भिगोकर रखें.
- भीगी हुई दाल को मिक्सी में डालकर महीन पीसें और एक कटोरे में निकाल लें. अब इसमें बाकी सामग्रियों को डालें.
- सबसे पहले नमक, बेकिंग सोडा और सूजी डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और फिर हींग डालकर कटी हुई हरी मिर्च को मिक्स करें.
- अब हल्के हाथों से लगातार चलाते हुए घोल को चलाएं और पानी डालकर बैटर तैयार कर लें.
- इस दौरान अप्पे का स्टैंड गर्म करने के लिए रख दें. गर्म करने के बाद तेल लगाएं और एक-एक करके बैटर डालें.
- इसके बाद ढक्कन लगाएं और लगभग 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. फिर एक प्लेट में निकालें और बच्चों की पसंदीदा चीज के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
3 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
7 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
11 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
13 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines