भिंडी को अगर सही तरीके से बनाया जाए तो लाजवाब लगती हैं. इसकी सूखी सब्जी तो कई लोगों की फेवरेट होती है. हालांकि, कई बार यह बनने के बाद चिपचिपी हो जाती हैं. सूखी रहने के बजाय बिखर जाती हैं. बीज बाहर निकलकर डिश का लुक भी खराब करते हैं. ऐसा आपके साथ न हो तो आपको बनाने से पहले ही कुछ बातों का ध्यान रखना है. कई बार गलती बनाते वक्त नहीं होती, बल्कि कटिंग और वाशिंग के दौरान होती है. यह गलतियां क्या हैं और आपको इन मौके पर क्या करना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- फेशियल पर पैसे खर्च करने से पहले आजमाएं नानी मां का ये देसी उबटन, चेहरे पर आएगा निखार
काटने के बाद भिंडी धोने की गलती
भिंडी में चिपचिपाहट तब होती है, जब इसे काटने के बाद धोया जाता है. बहुत से लोग गंदगी को कम करने के लिए ऐसा करते हैं या धोने के बाद तुरंत काट देते हैं. हालांकि, ऐसा करना ठीक नहीं, भिंडी को सूखने का वक्त दें और काटने के बाद पानी से न धोएं.
क्या करें?
भिंडी को बनाने या काटने से पहले ही धोकर रख दें. आप दो से तीन घंटे पहले ही धोकर सुखाने के लिए रख दें. आप पंखे के नीचे रखकर भी सुखा सकते हैं.
तेज आंच का इस्तेमाल न करना
भिंडी को पकाते समय शुरुआत में तेज आंच का इस्तेमाल न करना भी चिपचिपाहट की वजह बन सकता है. साथ ही, इसे बहुत ज्यादा ढककर पकाने के बजाय खुले पैन में पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहना चाहिए. इससे नमी निकलती है और भिंडी ज्यादा लिसलिसी नहीं बनती.
नींबू का रस न डालना
बहुत सारे लोगों को लगता है कि नींबू का रस इस्तेमाल करने से भिंडी खट्टी हो जाती हैं. ऐसा नहीं है क्योंकि इसका इस्तेमाल काटने के बाद किया जाता है. ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालकर हल्के हाथ से मिलाया जाए. इसकी हल्की अम्लीयता चिपचिपे टेक्सचर को कम करने में मदद कर सकती है.
तेल का सही इस्तेमाल न करना
भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसमें तेल सही मात्रा में डाला जाता है. अगर सूखी सब्जी बना रहे हैं तो आपको इसका ध्यान रखना चाहिए. तेल को ज्यादा डालें, क्योंकि यह पकने के भिंडी को अलग कर देता है और स्वाद को निखारता है.
इसे भी पढ़ें- कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही रंग में रंगा देश, आज़ादी के जश्न की देखें झलकियां
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines