फेशियल पर पैसे खर्च करने से पहले आजमाएं नानी मां का ये देसी उबटन, चेहरे पर आएगा निखार

चेहरे पर उबटन लगाने की परंपरा काफी पुरानी है. हालांकि, वक्त से साथ लोग मार्केट की चीजों पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं, लेकिन उबटन चेहरे पर लगाने के फायदे कई गुना ज्यादा हैं. 

How to do natural ubtan facial

घर पर देसी उबटन कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

आजकल चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए लोग फेशियल और महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर काफी पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप पता है कि पुराने जमाने में हमारी नानी-दादी कैसे अपनी स्किन का ख्याल रखती थीं. पहले न फेस वॉश हुआ करता था ना कोई क्रीम थी. पुराने जमाने में स्किन की देखभाल के लिए घर में मौजूद चीजों से बने उबटन का इस्तेमाल किया जाता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल खाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें पहले खूबसूरती बढ़ाने का काम करती थीं. बेसन, हल्दी, दही और शहद जैसी चीजों से देसी उबटन तैयार किया जाता था. इससे स्किन साफ और मुलायम रहती थी, जिसका इस्तेमाल आप भी कर सकती हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर देसी उबटन कैसे बनाएं? 

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अगर स्किन बहुत ड्राई है तो इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की जगह थोड़ा दूध भी मिलाया जा सकता है. 

चेहरे पर लगाने का सही तरीका क्या है? 

सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें. अब तैयार उबटन को चेहरे और गर्दन पर पतली लेयर लगाएं. इसे करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. पूरी तरह सूखने से पहले हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ कर लें. इसके बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. 

विज्ञापन

क्यों फायदेमंद हो सकता है ये उबटन?

इसके फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं. इसका फायदा आपको इस्तेमाल करके देखना है. हालांकि, ज्यादातर लोगों को यह फायदे मिल सकते हैं. 

  • बेसन- स्किन से तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है और स्किन को साफ महसूस कराता है. 
  • दही- इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है, जिससे स्किन मुलायम महसूस हो सकती है. 
  • शहद- यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है. 
  • हल्दी- इसमें करक्यूमिन जैसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. 

हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए? 

अगर आपकी स्किन इस मिश्रण को अच्छी तरह सहन करती है तो इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. बहुत ज्यादा लगाने या रगड़ने से स्किन में जलन और रूखापन हो सकता है. 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा-सा मिश्रण हाथ की स्किन पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें. जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं. आंखों के आसपास भी उबटन लगाने से बचें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ