लोहे के तवे पर बना डोसा और चीला स्वाद में तो बेहतरीन होता है, लेकिन अगर तवा सही तरह से तैयार न हो तो बैटर बार-बार चिपकने लगता है. इसकी वजह से डोसा टूट जाता है और कुरकुरा भी नहीं बन पाता. इससे न सिर्फ स्वाद बेकार आता है, बल्कि पिलपिला भी बनता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप अपने लोहे के तवे को लगभग नॉन स्टिक जैसा बना सकते हैं. इसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें और अपनी कुकिंग को परफेक्ट बनाएं.
इसे भी पढ़ें- काली जीन्स की चमक रखना चाहते हैं बरकरार? वॉशिंग और ड्राइंग के ये टिप्स आएंगे काम
तवे को अच्छी तरह सीजन करें
अगर तवा नया है या लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसे पहले सीजन करना जरूरी है. इसके लिए तवे को गर्म करें और थोड़ा तेल लगाकर 15 मिनट तक गर्म होने दें. इसे ठंडा करने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें. इससे तवे पर ऑयल की लेयर बन जाएगी, जिससे डोसा कम चिपकेगा.
बैटर डालने से पहले टेंपरेचर चेक करें
बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा तवा दोनों ही डोसा चिपकने की वजह बन सकते हैं. इस दौरान तवे पर पानी की 2 बूंदें छिड़कें. फिर अगर बूंदें तुरंत सूख जाएं तो सही गर्म हुआ है. अब कपड़े से तवा पोंछकर बैटर फैलाएं.
प्याज और तेल का करें इस्तेमाल
यह एक पुराना और असरदार किचन हैक है. आप आधी प्याज काट लें. अब उस पर थोड़ा तेल लगाकर पूरे तवे पर रगड़ें. फिर इसके बाद डोसे का बैटर डालें, ताकि इससे तवा चिकना करें और बैटर आसानी से फैलता है.
हर बार साबुन से तवा न धोएं
लोहे के तवे पर बनी प्राकृतिक ऑयल कोटिंग को बनाए रखना जरूरी है. इसके बाद गर्म पानी से साफ करें और जरूरत हो तो हल्के ब्रश या स्क्रबर का इस्तेमाल करें. फिर धोने के बाद तवे को अच्छी तरह सुखाकर उस पर हल्की तेल की लेयर लगा दें.
बैटर की सही कंसिस्टेंसी रखें
अगर डोसे का घोल बहुत गाढ़ा या बहुत पतला होगा तो भी वह तवे पर चिपक सकता है. ध्यान रहे कि बैटर इतना पतला होना चाहिए कि आसानी से फैल जाए. इस्तेमाल से पहले बैटर को अच्छी तरह मिलाएं और फिर गैस को हल्की आंच पर रखें और इस्तेमाल करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- अब तवे पर बैटर डालने से पहले ज्यादा तेल न छोड़ें, सिर्फ हल्की लेयर ही रखें.
- एक डोसा बनने के तुरंत बाद दूसरा बनाने से पहले तवे का टेंपरेचर चेक करें. ज्यादा गर्म होगा तो परेशानी हो जाएगी.
- बहुत पुराने या जंग लगे तवे पर डोसा बनाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में पहले तवे को अच्छी तरह साफ करके दोबारा सीजन करें.
इसे भी पढ़ें- बरसात में सड़ जाते हैं आलू? इस तरह रखेंगे तो खराब नहीं होंगे Potatoes, स्वाद भी अच्छा रहेगा
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
9 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
11 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
17 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
18 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
19 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines