हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Weekend Recipe: बच्चों के लिए तैयार करें Doraemon का फेवरेट डोरा केक, शेफ रणवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी

Dora Cake Recipe: अगर आपका बच्चा पूरे दिन डोरेमोन देखता रहता है और कार्टूनिस्ट रेसिपी डोरा केक बनाने की जिद करता है. ऐसे में अगर आपके समझ नहीं आ रहा कि कैसे बनाया जाए तो शेफ रणवीर बरार की ये रेसिपी मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन
इसकी आसान रेसिपी शेफ रणवीर बरार ने सोशल मीडिया पर साझा की है- Image Credit- news24

Dora Cake Banane Ki Recipe: बच्चे जापानी कार्टून डोरेमोन के बहुत ही दीवाने हैं और पूरे दिन नोबिता-डोरेमोन करते फिरते हैं. कई बार कई बार तो बच्चे डोरेमोन की फेवरेट डिश की डिमांड कर देते हैं, जिसे पूरा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. आजकल तो इंटरनेट पर कई जापानी चीजें वायरल होने भी लगी हैं, जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इस लिस्ट में डोरा केक भी शामिल है. इसकी आसान रेसिपी शेफ रणवीर बरार ने सोशल मीडिया पर साझा की है. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि डोरा केक को बनाने में बहुत अधिक समय, मेहनत और बहुत सारी सामग्री की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. आप बिना अंडे के भी इस रेसिपी को तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- नेता बने शेफ! यूट्यूब से सीखकर नितिन गडकरी ने प्रियंका गांधी के लिए बनाई ये स्पेशल डिश

डोरा केक की रेसिपी | Dora Cake Banane Ki Recipe

सामग्री

  • मैदा- 1 कप
  • पिसी हुई चीनी- आधा कप
  • मिल्क पाउडर- आधा कप
  • बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
  • शहद- 2 चम्मच
  • वनीला एसेंस- 1 चम्मच
  • दूध- जरूरत के हिसाब से
  • चॉकलेट- फिलिंग के लिए

डोरा केक की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में सारी सूखी सामग्री जैसे मैदा, चीनी, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर और बाकी सामान डालें.
  • इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और दूध, वैनिला एसेंस और शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें. आपको मिश्रण बहुत ही ध्यान से मिलाना है, ताकि कोई भी गुठली ना पड़े.
  • अब गैस पर एक नॉनस्टिक पैन गर्म करने के लिए रखें. हल्की आंच करें और हल्का तेल लगाएं, क्योंकि ऐसा करने से केक जलेगा नहीं.
  • अब एक टिश्यू की मदद से पोंछ लें, ताकि ज्यादा तेल टेस्ट खराब ना करें. एक बड़ी चम्मच से या एक कप से घोल को लें, ताकि सारे केक को एक ही शेप का तैयार किया जा सके.
  • इसे घोल में डालें और केक को पकने दें. इस दौरान केक को ढककर पकाएं और 5 मिनट बाद अगले साइड से पका लें. ऐसे ही सारे घोल तैयार कर लें.
  • अब एक केक के ऊपर चॉकलेट और फ्रूट् जैम लगाएं. दूसरे को इसके ऊपर रखें और फिर चॉकलेट में डीप करें. ठंडा होने के लिए रखें और सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- Secret Santa बनकर कभी नहीं देने चाहिए ये 7 गिफ्ट्स, आपको ही वापस लौटा दिए जाएंगे ये उपहार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola