हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cold Coffee Tips: कोल्ड कॉफी क्यों बनती है पतली? टेक्सचर गाढ़ा करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

Cold Coffee Making Tips: कोल्ड कॉफी बहुत लोगों की पसंद होती है, लेकिन जब घर पर बनाने की बात आती है तो बहुत लोग टेक्सचर पतला कर देते हैं. इससे स्वाद में कमी हो जाती है और बाहर के पीने की तलब लगती है. इसलिए आपको इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन
पतली क्यों हो जाती है कोल्ड कॉफी? Image Credit- Freepik

कॉफी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसे लोग कई तरह से पीना पसंद करते हैं. ब्लैक, दूध वाली या फिर कोल्ड कॉफी को लोग ज्यादा बनाना और पीना पसंद करते हैं. हालांकि, लोगों की पसंद बदलती रहती है, जिसे मौसम के हिसाब से लोग बदलते रहते हैं. अगर बैली फैट कम करना है तो लोग ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं. वरना आम दिनों पर कोल्ड और हॉट कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं. हालांकि, हर रोज बाहर की कॉफी पी नहीं जा सकती, इसलिए ज्यादातर लोग घर पर बनाना पसंद करते हैं. घर पर बनी कॉफी का स्वाद बाहर जैसा नहीं आता और टेक्सचर पतला बनता है. ऐसा अगर आपके साथ भी होता है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा को लगाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली का भोग, ऐसे झटपट करें तैयार

 पतली क्यों हो जाती है कोल्ड कॉफी?

कॉफी पतली कई वजहों से हो सकती है जैसे कुछ लोग ठंडा करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. बर्फ की वजह से यह ज्यादा पतली हो जाती है. बाकी सीधे ठंडे दूध में सब कुछ मिलाकर ब्लेंड करने से भी फर्क पड़ता है. झाग नहीं बनते हैं और कॉफी का स्वाद बदल जाता है. इसलिए टेक्सचर पर ध्यान देना जरूरी है.  

विज्ञापन

कॉफी गाढ़ी कैसे करनी है?

कॉफी को गाढ़ा बनाने के लिए आपको कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करना होगा. ऐसा करने से स्वाद दोगुना हो जाएगा और मिलावट भी नहीं करनी पड़ेगी. 

कॉफी और चीनी की सही मात्रा रखना- कॉफी का स्वाद तभी अच्छा लगता है, जब दूध, कॉफी और चीनी की मात्रा सही रखी गई हो. कई बार दूध ज्यादा होने या चीनी कम पड़ने की वजह से स्वाद बदल जाता है. इसलिए 1 कप दूध में कम से कम 2 चम्मच चीनी और 1 चम्मच कॉफी का इस्तेमाल करें. इसी से कॉफी में सही थिकनेस आएगी और अच्छी लगेगी. 

विज्ञापन

कॉफी बनने के बाद बर्फ ज्यादा न डालें- कई बार कॉफी सही बनती है, लेकिन बाद में बर्फ डालने की वजह से इसका टेक्सचर पतला हो जाता है. इसलिए बर्फ का इस्तेमाल कॉफी बनाते वक्त करें, ताकि गाढ़ापन बरकरार रहे और स्वाद के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज न हो. बेहतर होगा कि आप बर्फ की जगह ठंडे दूध या सामग्री का इस्तेमाल करें. इससे कोल्ड कॉफी का स्वाद बहुत ही अच्छा आएगा. 

मिल्क पाउडर का इस्तेमाल- आप कॉफी को गाढ़ा करने के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ स्वाद अच्छा होता है, बल्कि टेक्सचर भी गाढ़ा होता है. आप मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. प्लेन दूध लेने के बजाय आप गाढ़े दूध का इस्तेमाल करें, जिसमें मलाई की मात्रा ज्यादा होती है. इससे कॉफी का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बप्पा को लगाएं आलू की खीर का भोग, यह रही आसान रेसिपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola