सिर्फ ₹50,000 में करें भूटान की सैर! बिना भारी-भरकम खर्च के प्लान करें 'लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन' का इंटरनेशनल ट्रिप
क्या आप भी दोस्तों व परिवार के साथ विदेश ट्रिप के लिए भूटान की सैर करने का प्लान बना रहे हैं? आइए इस स्टोरी में जानते हैं क्या 50 हजार में आपकी ट्रिप अच्छे से हो सकती है.

अगर आप विदेश की ट्रिप करना चाहते हैं और आपके पास 50 हजार का ही बजट है, तो इसमें भूटान की ट्रिप एक अच्छा विकल्प हो सकता है. भारत के पड़ोस में मौजूद ये खूबसूरत देश अपने पहाड़ों, कल्चर और सुंदर नजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है.
फ्लाइट टिकट की झंझट नहीं
2 / 8भूटान भारत से दूर नहीं है, बल्कि आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं. इस देश की ट्रिप प्लान करने में सबसे अच्छी बात ये है कि आपको फ्लाइट टिकट पर भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा, बल्कि आप सड़क मार्ग से ही इस देश में प्रवेश कर सकते हैं.
भूटान की खूबसूरती
3 / 8पहाड़ों की गोद में बसा ये देश अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है. भूटान की प्राचीन संस्कृति, बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और शांत घाटियों में अच्छा वक्त बिताने के लिए दूर देशों से लोग आते हैं. यहां से दिखने वाले नजारे, आपको इस देश का दीवाना बना देंगे और आप कभी यहां की ट्रिप भूल नहीं पाएंगे. आप यहां पारंपरिक तीरंदाजी (Archery), टाइगर नेस्ट की ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी कई मजेदार फन एक्टिविटी भी कर सकते हैं.
क्या लेना पड़ेगा वीजा?
4 / 8भारतीय नागरिकों को भूटान घूमने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है. हालांकि, भूटान में प्रवेश करने के लिए भारतीयों को एक 'एंट्री परमिट' (Entry Permit) लेना अनिवार्य होता है, जो वीजा के विकल्प के रूप में काम करता है. यह परमिट आप भूटान आव्रजन विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन या पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे व फुएंत्शोलिंग सीमा पर पहुंचने के बाद प्राप्त कर सकते हैं.
ये शुल्क देना अनिवार्य
5 / 8इतना ही नहीं, भूटान में टूरिस्ट को सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस (SDF) देना होता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे देशों के मुकाबले भारतीय नागरिकों को कम फीस देनी होती है, जोकि 1,200 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति रात देना अनिवार्य है.
आना-जाना आसान
6 / 8भूटान ट्रिप के लिए जैसे की हमने आपको ऊपर बताया कि आपको यहां पहुंचने के लिए फ्लाइट टिकट पर भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि आप पश्चिम बंगाल (जैसे बागडोगरा या सिलीगुड़ी) से सड़क मार्ग (टैक्सी/बस) से कम खर्च में यहां पहुंच सकते हैं.
खाना-रहना
7 / 8भूटान में आपको कम खर्च में अच्छा खाना और कई अच्छे रहने के लिए होटल मिल सकते हैं. भारत के करीब होने के कारण आपको यहां आसानी से भारतीय डिश भी मिल सकता है, जिससे आपको खानपान को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
भूटान में कहां-कहां घूम सकते हैं
8 / 8भूटान में घूमने की कई अच्छी जगह मौजूद है, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी. थिम्पू, पुनाखा और पारो (टाइगर नेस्ट) जैसी मुख्य जगहें दुनियाभर में मौजूद है. अगर आप सही प्लानिंग करेंगे और दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो 50 हजार से कम खर्च में आपकी विदेश यात्रा पूरी हो सकती है, लेकिन अगर आप शॉपिंग भी कर रहे हैं, खर्च बढ़ सकता है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹50,000 में विदेश यात्रा का सपना होगा पूरा, थाईलैंड से लेकर वियतनाम तक, ये 5 देश हैं सबसे