हिमाचल की वो 5 खूबसूरत जगह जहां दिल्ली से 5000 के बजट में घूम सकते हैं आप, वीकेंड में बना लें प्लान
Budget Friendly Destinations In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश भारत की सबसे पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है, जहां बर्फ से ढके पहाड़, नदियां, जंगल और शांत हिल स्टेशंस हैं. अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए शॉर्ट ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो कई जगहें आसानी से 5000 के बजट में कवर सकती हैं, जिसमें ट्रांसपोर्ट, रहने की जगह, खाना और घूमना-फिरना शामिल है. यहां वीकेंड पर टूर करने के लिए 5 बेहतरीन और सस्ते ऑप्शन दिए गए हैं.

कम बजट में हिमाचल प्रदेश घूमना है तो रोडवेज की बस कि टिकट कराएं, बजट होटल में रुकें, डेस्टिनेशन पर लोकल बसों का सफर करें. इस तरह की प्लानिंग से आप ज्यादा से ज्यादा पैसे बचा पाएंगे, और आपके जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा.
कसोल
2 / 6पार्वती नदी घाटी में बसा कसोल बैकपैकर्स और नेचर लवर्स के बीच बेहद पॉपुलर है. पर्यटक पार्वती नदी के किनारे टहल सकते हैं, स्थानीय कैफे घूम सकते हैं और चलाल जैसे आस-पास के गांवों में ट्रेकिंग कर सकते हैं. यहां सस्ते हॉस्टल और गेस्टहाउस आसानी से मिल जाते हैं, और सस्ते स्थानीय खाने-पीने की जगहों की वजह से खाने का खर्च भी कम रहता है. दिल्ली से बस के जरिए 2 दिन की ट्रिप आसानी से 5000 रुपये के बजट में पूरी हो सकती है.
मैकलॉडगंज
3 / 6अपनी तिब्बती संस्कृति और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर मैकलॉडगंज वीकेंड पर घूमने के लिए एक शानदार जगह है. सैलानी दलाई लामा मंदिर, भागसू वॉटरफॉल, भागसुनाग मंदिर जा सकते हैं और फेमस त्रियुंड ट्रेकिंग रूट का मजा ले सकते हैं. सस्ते रहने की जगह और सस्ते कैफे इसे उन स्टूडेंस और अकेले सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं जो शांति से छुट्टियां बिताना चाहते हैं.
जिभी
4 / 6बंजार घाटी में बसा जिभी उन सैलानियों के लिए एकदम परफेक्ट स्पॉट है जो भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर शांति चाहते हैं. ये गांव चीड़ के जंगलों, झरनों और लकड़ी के कॉटेज से घिरा हुआ है. जिभी वॉटरफॉल, चेहनी कोठी और सेरोलसर झील जैसी जगहें बिना ज्यादा खर्च के यादगार अनुभव देती हैं. होमस्टे और स्थानीय खाना वाजिब दाम पर मिल जाता है, जिससे ये कम बजट में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह बन जाती है.
बरोट
5 / 6मंडी जिले में स्थित बरोट अपने हरे-भरे नजारों, ट्राउट मछली पकड़ने और नदी के किनारे कैंपिंग के लिए जाना जाता है. टूरिस्ट्स शांति से टहलने, छोटी ट्रेकिंग और पहाड़ों के शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं. यहां कई मशहूर हिल स्टेशंस की तुलना में कम भीड़ होती है, और सस्ते होटल और होमस्टे यात्रियों को बिना बजट से ज्यादा खर्च किए आराम से वीकेंड बिताने का मौका देते हैं.
चैल
6 / 6शिमला से थोड़ी ही दूरी पर स्थित चैल अपने सुहावने मौसम, घने जंगलों और दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट ग्राउंड के लिए मशहूर है. पर्यटक चैल पैलेस और काली टिब्बा मंदिर भी जा सकते हैं और साथ ही हिमालय के शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं. किफायती होटल, शेयरिंग ट्रांसपोर्ट और सस्ते रेस्टोरेंट चाइल को परिवारों, कपल्स और वीकेंड पर घूमने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं, जो 5000 रुपये से कम में पहाड़ों में शांति से छुट्टियां बिताना चाहते हैं.