गर्मी के बीच जब शाम के समय मौसम अचानक बदल जाता है, ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और हल्की बारिश की बूंदें गिरने लगती हैं, तब कुछ गर्मागर्म और स्वादिष्ट खाने का मन जरूर करता है. ऐसे मौसम में चाय के साथ कुरकुरे प्याज के पकोड़े मिल जाएं तो शाम का मजा दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि बारिश और पकोड़ों का रिश्ता सालों पुराना माना जाता है. प्याज के पकोड़े स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं, उतने ही आसानी से घर पर तैयार भी किए जा सकते हैं. बेसन, प्याज और कुछ साधारण मसालों से बनने वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आप भी इस सुहाने मौसम में कुछ झटपट और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो प्याज के पकोड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Shakkarpare Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं खस्ता और स्वादिष्ट शकरपारे, एक बार बनाकर
किन चीजों से बनेंगी बेस्ट बयाज के पकोड़े?
- 3 मध्यम प्याज, लंबाई में कटा हुआ
- 1/2 कप बेसन
- 1/4 कप चावल का आटा
- 1 टीस्पून कसा हुआ अदरक
- 5-7 करी पत्ते, कटे हुए, वैकल्पिक
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- एक चुटकी बेकिंग सोडा
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- तेल तलने के लिए
- नमक स्वाद अनुसार
ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वाद से भरपूर प्याज के पकोड़े
- एक बड़े बर्तन में कटे हुए प्याज डालें और उसमें बेसन, चावल का आटा, अदरक, लाल मिर्च, करी पत्ता, हरा धनिया, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं.
- अब मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि प्याज थोड़ा नरम हो जाए.
- अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालकर पकोड़े तलना शुरू करें.
- पकोड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वे समान रूप से पक जाएं.
- तैयार पकोड़ों को निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- अब इन्हें गर्मागर्म मसाला चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें और मौसम का भरपूर आनंद लें.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही याद आएंगे ये कुरकुरे पकोड़े, स्वाद का नहीं मिलेगा जवाब
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 hr agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
15 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
16 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
18 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
18 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
19 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
21 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
23 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines