हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ओट्स का चीला, खाने के बाद लंबे समय तक नहीं लगेगी भूख

अगर आप सुबह कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर हो तो ओट्स का चीला नाश्ते में शामिल किया जा सकता है. इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है, बस सही रेसिपी पता होना चाहिए. 

विज्ञापन
ओट्स में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने में मदद करता है. Image Credit- Magnific

सुबह का नाश्ता हेल्दी और पौष्टिक होना बहुत जरूरी है और अगर दिन की शुरुआत अच्छी चीजों के साथ की जाए तो फायदा दोगुना बढ़ जाता है. पेट भरे रहने के साथ-साथ शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है. अगर आप रोजाना ब्रेड, बटर या फिर बिस्कुट खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ हल्का और हेल्दी ट्राई करें. नाश्ते के लिए चीला बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इस बार बेसन या मूंग का नहीं बल्कि ओट्स का चीला बनाएं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है. बता दें ओट्स में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने में मदद करता है. वहीं, इसमें बेसन और दही मिलाने से प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ाई जा सकती है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं ओट्स का चीला बनाने की आसान रेसिपी.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी घर पर बनाना चाहते हैं होटल जैसा टेस्टी पनीर चिली? यहां जानिए आसान रेसिपी

ओट्स का चीला की रेसिपी 

सामग्री

  • ओट्स-1 कप 
  • बेसन- आधा कप 
  • दही- 2 चम्मच
  • प्याज- 1 चम्मच
  • टमाटर- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • हरा धनिया- थोड़ा सा
  • जीरा- आधा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • घी- चीला सेंकने के लिए 

विधि 

  • सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. अब एक बड़े बाउल में ओट्स का पाउडर और बेसन डालें. फिर इसमें दही मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और चिकना घोल तैयार कर लें. 
  • तैयार घोल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर और हरा धनिया डालें. अब इसमें जीरा और स्वादानुसार नमक मिलाएं. फिर घोल को लगभग 5 से 10 मिनट के लिए रख दें.
  • ऐसा करने से  ओट्स अच्छी तरह फूल जाएं. बाकी जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी और मिला सकते हैं. तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल लगाएं. अब एक बड़ा चम्मच घोल डालकर गोल शेप में फैला दें. 
  • हल्की आंच पर चीले को पकाएं और जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. आपका स्वादिष्ट और हेल्दी ओट्स चीला तैयार है. इसे हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें. 
  • बता दें ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को देर तक भरा महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख लगने की परेशानी कम हो सकती है. बाकी ओट्स के साथ बेसन और दही मिलाने से नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है.

इसे भी पढ़ें- Delhi, New Delhi और NCR में क्या है फर्क? जिसे दिल्ली समझते हैं, उसकी सच्चाई अक्सर लोग नहीं जानते

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola