Noodles Pakoda: बारिश का मौसम आते ही चाय और गरमा-गरम पकौड़ों की याद सबसे पहले आती है. अगर आप हर बार आलू, प्याज या पालक के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. नूडल्स का क्रिस्पी पकौड़ा स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और बाहर से कुरकुरा, अंदर से सॉफ्ट होने की वजह से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसलिए आपको पकौड़े की आसान रेसिपी पता होनी चाहिए. इस लेख में हम आपको पकौड़ा बनाने के आसान टिप्स बताएंगे जिन्हें स्टेप बाय स्टेप फॉलो किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं? बिना धूप मिनटों में ऐसे दूर करें नमी
नूडल्स का क्रिस्पी पकौड़ा
सामग्री
- इंस्टेंट नूडल्स- 1
- प्याज- 1
- शिमला मिर्च- 1
- गाजर- 1
- हरी मिर्च- 3
- बेसन- 2 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल
- नमक
विधि
- सबसे पहले नूडल्स को 2 मिनट तक उबाल लें. ध्यान रखें कि नूडल्स ज्यादा नरम न हों और उबालने के बाद पानी निकालकर उन्हें ठंडा होने दें.
- एक बड़े बाउल में उबले हुए नूडल्स डालें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब बेसन, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 1 चम्मच पानी डाल सकते हैं. हाथों की मदद से छोटे-छोटे पकौड़ों का आकार दें.
- चाहें तो चम्मच से भी सीधे तेल में डाल सकते हैं. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर तेल रखें. हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- ड्रेस में लगे ट्रांसपेरेंट लूप्स का क्या है काम? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
11 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 hr agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
18 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines