बच्चे कई बार हेल्दी चीजों के अलावा बाहर के खाने की जिद करते हैं. नमकीन, बिस्कुट या फिर स्नैक्स तो उनके फेवरेट होते हैं. हालांकि, बच्चों को रोज बाहर के पैकेट वाली चीजें नहीं दी जा सकती हैं, क्योंकि इन्हें पाम ऑयल और मैदा जैसी अनहेल्दी चीजों से बनाया जाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बनाने का सोच सकती हैं. बिस्कुट नहीं, इस बार नानखटाई बनाकर बच्चों को खिलाएं. इस दौरान बिल्कुल भी मैदा इस्तेमाल न करें. बेहतर होगा कि आप सूजी या फिर बेसन का इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ नानखटाई का स्वाद अच्छा होगा, बल्कि ये क्रिस्पी भी बनेगी. बस आपको सही रेसिपी पता होना चाहिए, ताकि सही वक्त तक बढ़िया नानखटाई तैयार की जा सके.
इसे भी पढ़ें- PG पसंद आ गया है? एडवांस देने से पहले ये 6 चीजें जरूर कर लें चेक
मैदा के बिना नानखटाई कैसे बनाएं?
सामग्री
- बेसन- 1 कप
- सूजी- आधा कप
- घी- आधा कप
- बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
- दूध- 1 चम्मच
- पिसी हुई चीनी- आधा चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- बादाम- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बाउल में बेसन, बारीक सूजी, पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालें और मिश्रण को हाथों से मिलाते हुए नरम आटा जैसा तैयार करें. ओवन को पहले से लगभग 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें. अगर आपके पास ओवन नहीं है तो नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- बेकिंग ट्रे पर घी या बटर लगाकर रख दें. अब आटे की थोड़ी मोटी रोटी बनाएं. फिर किसी कटोरी की मदद से गोल नानखटाई काट लें. अब इसे ट्रे पर रखें और फिर 20 मिनट तक बेक करें.
- जब नानखटाई के किनारे हल्के सुनहरे होने लगें तो इन्हें बाहर निकाल लें. शुरुआत में ये थोड़ी नरम लग सकती हैं, लेकिन ठंडी होने के बाद इनका टेक्सचर बेहतर हो जाता है. अगर आपके पास ओवन नहीं है पैन में भी नानखटाई बनाई जा सकती है. इस दौरान इसमें नमक की एक लेयर या स्टैंड रखकर उसके ऊपर प्लेट रखें.
- इसे ढककर पहले से गर्म करें और फिर नानखटाई को हल्की आंच पर पकाएं. इसे लगातार चेक करते रहें, ताकि जलने से बचाया जा सके. जब आपको लगे कि यह बन गई हैं तो एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें और फिर स्टोर करके सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Chilli Potato Easy Recipe: घर बैठे कैसे बनाए चटपटे क्रिस्पी चिली पोटैटो? यहां जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines