Chilli Potato Easy Recipe: घर बैठे कैसे बनाए चटपटे क्रिस्पी चिली पोटैटो? यहां जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

क्या आप भी घर बैठे मिनटों में चटपटे क्रिस्पी चिली पोटैटो बनाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं आसान रेसिपी, जो आपकी एक क्रेविंग को पूरा करेगी.

Crispy Chilli Potato Recipe Step By Step

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट चिली पोटैटो. (Image: AI)

शाम के समय अक्सर कुछ क्रिस्पी, चटपटी चीज खाने की क्रेविंग होती है, जिसका स्वाद एकदम अलग हो, पेट भी अच्छा खासा भर दें और स्वाद खाने के काफी देर बाद भी मुंह में बना रहे. ऐसी क्रेविंग को दूर करने के लिए अक्सर फूडी लोगों चिली पोटैटो का नाम लेते हैं. अपनी चटपटे और क्रिस्पी स्वाद के लिए चिली पोटैटो काफी मशहूर है. बाजार में बिकने वाले चिली पोटैटो में एक सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की रहती है, जैसे वह कैसे आलू का इस्तेमाल कर रहे हैं, कहीं गंदगी में तो नहीं बना रहे, कहीं खराब खाने के कारण पेट से जुड़ी कोई परेशानी तो नहीं हो जाएगी. आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे अपनाकर आप बाजार जैसा स्वाद घर पर ही ले सकेंगे. आइए जानते हैं कैसे बनाएं  चिली पोटैटो?

विज्ञापन
विज्ञापन

चिली पोटैटो बनाने के लिए इन चीजों को पड़ेगी जरूरत

  • मीडियम साइज के 2आलू
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1 कटी हुई गाजर
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 5-6 बड़े चम्मच शेजवान सॉस
  • 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1½ बड़ा चम्मच टोमेटो केचअप
  • तेल
  • स्वादानुसार नमक

कैसे बनाए स्वादिष्ट चिली पोटैटो?

  • सबसे पहले आलू को अच्छे से छीलकर लंबाई में पतले-पतले टुकड़ों में काट लें.
  • काटने के बाद उसे अच्छे से साफ पानी में धो लें और कुछ देर के लिए रख दें, ताकि अतिरिक्त पानी सूख जाए.
  • जब आलू अच्छे से सूख जाए, तो उन टुकड़ों को कॉर्न फ्लोर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर रख दें.
  • अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें और उन कॉर्न फ्लोर से लिपटे आलू के टुकड़ों को धीरे-धीरे उसमें डालें और तेज या मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें.
  • जब सभी आलू के टुकड़े अच्छी तरह डीप फ्राई हो जाए, तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर रख दें.
  • अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. साथ में प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डालकर तेज आंच पर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं. सब्जियों को ज्यादा नरम न करें, ताकि चिली पोटैटो में हल्का क्रंच बना रहे.
  • अब पके हुई सब्जियों में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद शेजवान सॉस, टोमेटो केचअप, सफेद सिरका, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और सभी सब्जियों को अच्छी तरह पकाएं, ताकि चिली पोटैटो का स्वाद शानदार हो.
  • अब इसमें फ्राइड आलू डालकर अच्छी तरह टॉस करें, ताकि सॉस और सब्जियां आलू पर अच्छी तरह लग जाए.

यह भी पढ़ें: सोमवार व्रत में खाना चाहते हैं, कुछ अच्छा और हेल्दी? बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट, जानें आसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ