PG पसंद आ गया है? एडवांस देने से पहले ये 6 चीजें जरूर कर लें चेक

PG या हॉस्टल पसंद आ गया है तो तुरंत एडवांस देने से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच कर लें. PG के नियम, सेफ्टी, लोकेशन और पार्किंग जैसी चीजों को पहले ही चेक करना आपको आगे होने वाली परेशानियों से बचा सकता है.

PG Renting Tips
1 / 7
PG Renting Tips

Renting A PG:  अगर आप भी अपने घर से दूर रहने के लिए PG या हॉस्टल फाइनल करने जा रहे हैं तो सिर्फ कमरा पसंद करके एडवांस देने की गलती न करें. अक्सर लोग अपने बच्चों के लिए PG या हॉस्टल पसंद करने जाते हैं तो वो सिर्फ किराया और कमरे को पसंद करके सब चीजें फाइनल कर लेते हैं, जबकि PG लेते समय कई और चीजें होती हैं जिन पर ध्यान न देने की वजह से आगे चलकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर PG को फाइनल करने से पहले किन चीजों को एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए.

विज्ञापन

पैसों के बारे में अच्छे से जानकारी लेना जरूरी

पैसों के बारे में अच्छे से जानकारी लेना जरूरी2 / 7

लोग अक्सर ये गलती करते हैं कि जब वो PG लेने जाते हैं तो बस सिर्फ किराये के बारे में पूछते हैं और PG बुक कर देते हैं पर आगे चलकर उन्हें और भी पैसे देने पड़ जाते हैं. इसलिए हमेशा इस बात की जांच-पड़ताल जरूर करें कि कहीं PG के किराये में वाई-फाई, सफाई और खाने के कोई अलग से पैसे तो नहीं देने पड़ेंगे. इसके साथ ये भी पूछें कि बिजली का बिल अलग से है या उस किराये में ही शामिल है. अगर आपसे PG का मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट की मांग कर रहा है तो उससे रिफंड के नियम भी पूछें. इन सभी चीजों पर शुरुआत में ही खुलकर बात न करने से बाद में दिक्कतें आती हैं.

विज्ञापन

खान-पान के बारे में पूछें

खान-पान के बारे में पूछें3 / 7

PG का एडवांस देने से पहले एक बार PG का खाना जरूर खुद टेस्ट करके देख लीजिए और अगर PG का कोई साप्ताहिक मेन्यू है तो वो भी देखिए. अगर जरूरत पड़े तो PG में रहने वाले और लोगों से भी खाने का रिव्यू लीजिए.

सफाई चेक करें

 सफाई चेक करें4 / 7

सिर्फ रूम की सुंदरता ही न देखें उसके साथ-साथ बाथरूम और लिविंग रूम की भी सफाई चेक करें कि क्या बाकी जगह भी साफ-सफाई रहती है क्योंकि गंदगी की वजह से कई बीमारियां होने का भी डर रहता है.

विज्ञापन

नियमों के बारे में भी करें पूछताछ

नियमों के बारे में भी करें पूछताछ5 / 7

PG को बुक करने से पहले इस बात का जरूर पता करें कि PG का गेट खुलने और बंद होने की टाइमिंग क्या है. इसके अलावा ये भी पूछें कि क्या PG में बाहर के लोगों का रुकना और आना मना तो नहीं है. इसके साथ ही इस PG की सेफ्टी भी चेक करें कि वहां पर कैमरे वगैरह हैं या नहीं.

लोकेशन को भी चेक करें

लोकेशन को भी चेक करें6 / 7

जहां पर आप PG ले रहे हैं वहां आस-पास का मोहल्ला भी अच्छे से देखें. इन बातों पर खास ध्यान दें कि आस-पास का मोहल्ला सुरक्षित है या नहीं, क्या पास में सारी सुविधाएं हैं जैसे कि हॉस्पिटल, ग्रॉसरी स्टोर, बाजार आदि.

विज्ञापन

गाड़ी है तो पार्किंग पहले ही फाइनल करें

गाड़ी है तो पार्किंग पहले ही फाइनल करें7 / 7

अगर आप अपने साथ गाड़ी या बाइक भी ला रहे हैं तो PG के मालिक से पार्किंग की सुविधा के बारे में भी पता करें. इसके साथ ही इस बात की भी पूछताछ करें कि पार्किंग में किस तरह की सिक्योरिटी प्रोवाइड की जाएगी. यह भी पढ़ें - साल 2025 में किस इमोजी को सबसे ज्यादा किया गया इस्तेमाल? जानिए कौन सी Emoji है यूजर्स की फेवरेट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन