---विज्ञापन---

Breakfast Recipe: बच्चों के उठने से पहले तैयार हो जाएगी नानखटाई, मैदा के बिना ऐसे बनाएं ये स्पेशल कुकीज

Nankhatai Recipe: बच्चों को बाहर की चीजें ज्यादा पसंद होती हैं. ऐसे में घर पर ही हेल्दी नानखटाई तैयार करें और एक डिब्बे में स्टोर करके रख दें. हालांकि, इसे बनाने का सही तरीका आपको मालूम होना चाहिए, ताकि स्वाद एकदम बेस्ट मिल सके. 

---विज्ञापन---

बच्चे कई बार हेल्दी चीजों के अलावा बाहर के खाने की जिद करते हैं. नमकीन, बिस्कुट या फिर स्नैक्स तो उनके फेवरेट होते हैं. हालांकि, बच्चों को रोज बाहर के पैकेट वाली चीजें नहीं दी जा सकती हैं, क्योंकि इन्हें पाम ऑयल और मैदा जैसी अनहेल्दी चीजों से बनाया जाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बनाने का सोच सकती हैं. बिस्कुट नहीं, इस बार नानखटाई बनाकर बच्चों को खिलाएं. इस दौरान बिल्कुल भी मैदा इस्तेमाल न करें. बेहतर होगा कि आप सूजी या फिर बेसन का इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ नानखटाई का स्वाद अच्छा होगा, बल्कि ये क्रिस्पी भी बनेगी. बस आपको सही रेसिपी पता होना चाहिए, ताकि सही वक्त तक बढ़िया नानखटाई तैयार की जा सके. 

इसे भी पढ़ें- PG पसंद आ गया है? एडवांस देने से पहले ये 6 चीजें जरूर कर लें चेक

---विज्ञापन---

मैदा के बिना नानखटाई कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • बेसन- 1 कप
  • सूजी- आधा कप
  • घी- आधा कप 
  • बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
  • दूध- 1 चम्मच
  • पिसी हुई चीनी- आधा चम्मच 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • बादाम- जरूरत के हिसाब से 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बाउल में बेसन, बारीक सूजी, पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालें और मिश्रण को हाथों से मिलाते हुए नरम आटा जैसा तैयार करें. ओवन को पहले से लगभग 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें. अगर आपके पास ओवन नहीं है तो नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल कर सकते हैं.   
  • बेकिंग ट्रे पर घी या बटर लगाकर रख दें. अब आटे की थोड़ी मोटी रोटी बनाएं. फिर किसी कटोरी की मदद से गोल नानखटाई काट लें. अब इसे ट्रे पर रखें और फिर 20 मिनट तक बेक करें. 
  • जब नानखटाई के किनारे हल्के सुनहरे होने लगें तो इन्हें बाहर निकाल लें. शुरुआत में ये थोड़ी नरम लग सकती हैं, लेकिन ठंडी होने के बाद इनका टेक्सचर बेहतर हो जाता है. अगर आपके पास ओवन नहीं है पैन में भी नानखटाई बनाई जा सकती है. इस दौरान इसमें नमक की एक लेयर या स्टैंड रखकर उसके ऊपर प्लेट रखें. 
  • इसे ढककर पहले से गर्म करें और फिर नानखटाई को हल्की आंच पर पकाएं. इसे लगातार चेक करते रहें, ताकि जलने से बचाया जा सके. जब आपको लगे कि यह बन गई हैं तो एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें और फिर स्टोर करके सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- Chilli Potato Easy Recipe: घर बैठे कैसे बनाए चटपटे क्रिस्पी चिली पोटैटो? यहां जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

First published on: Aug 21, 2026 08:43 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola