नाग पंचमी हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ कई घरों में स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां बनती हैं और भगवान को भोग लगाया जाता है. अगर आप भी इस बार पूजा के लिए घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान हो तो आप गुड़ की पूरी बना सकते हैं. गेहूं के आटे और गुड़ से बनने वाली यह देसी मिठास वाली पूरी कम सामग्री में तैयार हो जाती है. इसमें सौंफ और घी डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. आप भी इसे कुछ ही देर में बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. बस इसकी आसान रेसिपी आपको पता होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या दूध पीने से सांपों की हो जाती है मौत? जानिए नागपंचमी को लेकर विज्ञान का नजरिया
गुड़ की पूरी कैसे बनाएं?
सामग्री
- गुड़- 1 कप
- पानी- आधा गिलास
- घी- 1 चम्मच
- गेहूं का आटा- 2 कप
- सौंफ- आधा चम्मच
- तलने के लिए तेल या घी
विधि
- सबसे पहले गुड़ को छोटे टुकड़े करें. इसे गुनगुने पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें. अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें
- फिर इसमें सौंफ और थोड़ा घी डालें. अब गुड़ वाले पानी की मदद से आटा गूंथ लें. आटा न बहुत नरम और न ही बहुत सख्त होना चाहिए.
- गूंथे हुए आटे को करीब 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पूरी बेलना आसान होगा. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का मोटा बेल लें.
- बहुत पतली पूरी न बेलें, वरना तलते समय इसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है. एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। एक-एक करके पूरियां डालें. अब हल्की पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- गुड़ का पानी बहुत ज्यादा गर्म न करें. अगर आप हल्का गुनगुना कर लेंगे तो आपको फायदा हो जाएगा.
- आटे में थोड़ा घी डालने से पूरियां बेहतर बन सकती हैं. अगर सौंफ की जगह चाहें तो थोड़ी इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं.
- गुड़ की वजह से पूरियां जल्दी रंग पकड़ती हैं, इसलिए इन्हें हल्की आंच पर तलना बेहतर रहेगा.
इसे भी पढ़ें- भाई-बहन में अक्सर क्यों होती है नोकझोंक? रिश्ते को बेहतर बनाने के ये तरीके आएंगे काम
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
3 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
3 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
4 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
6 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
8 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
19 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines