भाई-बहन में अक्सर क्यों होती है नोकझोंक? रिश्ते को बेहतर बनाने के ये तरीके आएंगे काम

Brother And Sister Bond: एक दूसरे के साथ घूमने या खाने का प्लान करें. कई बार साथ रहने से रिश्ते ज्यादा मजबूत हो जाते हैं. आप फैमिली के साथ कहीं बाहर जाकर एक दूसरे को और समझ सकते हैं और अपना रिश्ता मजबूत कर सकते हैं. 

Brother And Sister Bond

अक्सर क्यों होती है भाई-बहन में नोकझोंक? Image Credit- News24

भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही खास होता है. अगर मां-बाप के बाद कोई एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं तो वो भाई बहन हैं. हालांकि, जितना प्यार हमें देखने को मिलता है, उतनी ही छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक भी देखने को मिलती है. कभी सामान को लेकर झगड़ा, कभी माता-पिता का ज्यादा ध्यान मिलने की शिकायत तो कभी एक-दूसरे की आदतों से परेशानी. हालांकि, इन छोटी बहसों के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अगर समय रहते इन्हें समझ लिया जाए तो भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन और मजबूत किया जा सकता है. आजकल तो वैसे भी रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते हैं, जिसे वक्त पर संभालना जरूरी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर क्यों होती है भाई-बहन में नोकझोंक?

बचपन में भाई-बहनों के बीच यह ख्याल आ सकता है कि माता-पिता दूसरे बच्चे को ज्यादा प्यार दे रहे हैं. इससे वो अपने भाई या बहन से दूर होने लगते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि भाई-बहन एक-दूसरे को चिढ़ाने या मजाक नहीं करना चाहिए. इस मामले को लेकर तो बिल्कुल नहीं. एक भाई शांत स्वभाव का हो सकता है, जबकि दूसरा ज्यादा बातूनी या गुस्सैल. इसलिए अलग अलग सोच की वजह से ऐसा होता है. 

रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए क्या करें?

  • हर बहस में अपनी बात साबित करने के बजाय सामने वाले की परेशानी समझने की कोशिश करें. समझने के बाद एक दूसरे को पर्सनल स्पेस दें. 
  • माता-पिता को भी बच्चों की तुलना करने से बचना चाहिए जैसे कि वह तुमसे ज्यादा समझदार है जैसी बातें रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं. दोनों को एक जैसा समझने के कोशिश करें. 
  • हर नए झगड़े में पुराने झगड़े निकालने से समस्या बढ़ती है. साथ ही, साथ में खाना खाना, फिल्म देखना, घूमना या कोई पसंदीदा काम करना रिश्ते को मजबूत कर सकता है. 
  • गलती होने पर एक दूसरे को माफ करें और सॉरी बोलकर दिलों को साफ करें. अगर किसी बात से भाई या बहन को बार-बार बुरा लगता है, तो उसे मजाक के नाम पर दोहराने से बचना चाहिए. 
  • एक दूसरे के साथ घूमने या खाने का प्लान करें. कई बार साथ रहने से रिश्ते ज्यादा मजबूत हो जाते हैं. आप फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाएं.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में बच्चों का वीकेंड बनाएं खास, इन 5 म्यूजियम में फन के साथ बढ़ेगी उनकी नॉलेज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ