क्या दूध पीने से सांपों की हो जाती है मौत? जानिए नागपंचमी को लेकर विज्ञान का नजरिया

नागपंचमी को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या सांप सच में दूध पीने के लिए अपने बिल से बाहर निकलते हैं और दूध उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

Why Milk Is Poisonous For Snakes Biological Reason

क्या सांप दूध पीते हैं? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

Nag Panchami 2026: भारत में नागपंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें अक्सर लोग सांपों की पूजा करते हैं और उन्हें दूध पिलाने की कोशिश करते हैं. बता दें कि हिंदू धर्म में सावन का महीना सबसे खास और पवित्र माना जाता है और मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है. वहीं सावन के महीने में भगवान शिव के गले का श्रृंगार कहे जाने वाले नाग देवता की भी पूजा की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं सांपों की दूध पिलाना कैसा है और साइंस इस प्रथा को लेकर क्या कहता है?

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बच्चों का वीकेंड बनाएं खास, इन 5 म्यूजियम में फन के साथ बढ़ेगी उनकी नॉलेज

विज्ञापन

17 अगस्त को मनाया जाएगा नागपंचमी

साल 2026 में 17 अगस्त को नागपंचमी मनाया जाएगा है, जिसमें सावन के तीसरे सोमवार का व्रत भी रखा जाता है. इस दिन हिंदू धर्म में विधि विधान से नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है, जिसमें कई सपेरे नाग को पकड़कर पिटारी में बंद करके नाग पंचमी के दिन मंदिरों के पास बैठकर नागों को दिखाकर पूजा करवाते हैं और सांपों को दूध पिलाते हैं. लेकिन कम जानकारी के कारण लोग समझते हैं सांप खुशी-खुशी दूध पी लेता है और या फिर वह इसका सेवन करते हैं. समाज में सांपों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं. इसलिए जानना जरूरी है कि सांपों को दूध पिलाना साइंस के नजर में कितना खतरनाक है.

समय के साथ बदली परंपरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा और उन्हें दूध से स्नान कराने की परंपरा है. हालांकि, समय जैसे-जैसे बदला परंपरा में नई चीजें जुड़ने लगी, और जीवित सांपों को दूध पिलाने का चलन शुरू हो गया. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या सच में सांपों को दूध पिलाना चाहिए तो इसका सीधा जवाब है नहीं.

सांपों को दूध पिलाना क्यों सही नहीं है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांपों को कभी भी दूध नहीं पिलाना चाहिए, सर्प के लिए तो दूध हानिकारक होता है. सांप के लिए तो दूध फायदा नहीं, बल्कि जहर के समान होता है, जिससे उसकी मौत तक हो सकती है. विज्ञान और कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सांप एक मांसाहारी और रेप्टाइल जीव है. उनके शरीर में लैक्टोज को पचाने वाले एंजाइम नहीं होते हैं, जिससे दूध पीने से उनके आंत और फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और उनकी जान पर खतरा भी हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ