Nag Panchami Prasad: नाग पंचमी पर बनाएं गुड़ की पूरी, सिर्फ कुछ चीजों से तैयार होगा प्रसाद

Nag Panchami Prasad: नाग पंचमी के दिन पूजा-पाठ के साथ भोग भी लगाया जाता है. इस मौके पर अगर आप घर पर कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनता है. आप भी गुड़ की पूरी तैयार कर सकते हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है. 

Nag Panchami Prasad

गुड़ की पूरी कैसे बनाएं? Image Credit- News24

विज्ञापन

नाग पंचमी हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ कई घरों में स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां बनती हैं और भगवान को भोग लगाया जाता है. अगर आप भी इस बार पूजा के लिए घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान हो तो आप गुड़ की पूरी बना सकते हैं. गेहूं के आटे और गुड़ से बनने वाली यह देसी मिठास वाली पूरी कम सामग्री में तैयार हो जाती है. इसमें सौंफ और घी डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. आप भी इसे कुछ ही देर में बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. बस इसकी आसान रेसिपी आपको पता होना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- क्या दूध पीने से सांपों की हो जाती है मौत? जानिए नागपंचमी को लेकर विज्ञान का नजरिया

विज्ञापन

गुड़ की पूरी कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • गुड़- 1 कप 
  • पानी- आधा गिलास 
  • घी- 1 चम्मच 
  • गेहूं का आटा- 2 कप 
  • सौंफ- आधा चम्मच 
  • तलने के लिए तेल या घी

विधि 

  • सबसे पहले गुड़ को छोटे टुकड़े करें. इसे गुनगुने पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें. अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें
  • फिर इसमें सौंफ और थोड़ा घी डालें. अब गुड़ वाले पानी की मदद से आटा गूंथ लें. आटा न बहुत नरम और न ही बहुत सख्त होना चाहिए. 
  • गूंथे हुए आटे को करीब 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पूरी बेलना आसान होगा. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का मोटा बेल लें. 
  • बहुत पतली पूरी न बेलें, वरना तलते समय इसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है. एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। एक-एक करके पूरियां डालें. अब हल्की पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. 

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • गुड़ का पानी बहुत ज्यादा गर्म न करें. अगर आप हल्का गुनगुना कर लेंगे तो आपको फायदा हो जाएगा. 
  • आटे में थोड़ा घी डालने से पूरियां बेहतर बन सकती हैं. अगर सौंफ की जगह चाहें तो थोड़ी इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं. 
  • गुड़ की वजह से पूरियां जल्दी रंग पकड़ती हैं, इसलिए इन्हें हल्की आंच पर तलना बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें- भाई-बहन में अक्सर क्यों होती है नोकझोंक? रिश्ते को बेहतर बनाने के ये तरीके आएंगे काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ