खाने के साथ चटनी मिल जाए तो नॉर्मल खाना भी स्वादिष्ट लगने लगता है. अगर आप रोज बनने वाली धनिया या पुदीने की चटनी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मूंगफली और तिल की चटनी बना सकते हैं. भुनी हुई मूंगफली और तिल इस चटनी को सोंधा स्वाद देने का काम करते हैं, जबकि हरी मिर्च और नींबू इसका स्वाद और बढ़ा देता है. इसे रोटी, पराठे, चीला, डोसा या नाश्ते के साथ सर्व किया जा सकता है. घर पर इसे बनाने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
मूंगफली-तिल की चटनी क्या होती है?
इस चटनी को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि खाने में जान डाल देगा. इसलिए बहुत सारे लोग फ्रिज में चटनी बनाकर रखते हैं. आप भी इस तरह चटनी बनाकर रखें और पराठे जैसे व्यंजन के साथ इसे सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- सावन के आखिरी सोमवार क्या बनाएं? भोलेनाथ के लिए तैयार करें ये सात्विक थाली
सामग्री
- मूंगफली- आधा कप
- सफेद तिल- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- हरा धनिया- 3 चम्मच
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- एक कड़ाही को हल्की आंच पर गर्म करें. फिर इसमें पहले मूंगफली डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- ध्यान रखें कि मूंगफली जले नहीं, वरना चटनी का स्वाद कड़वा हो सकता है. इसके बाद उसी कड़ाही में तिल डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- दोनों चीजों को अलग निकालकर ठंडा होने दें. फिर भुनी हुई मूंगफली और तिल को मिक्सर जार में डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी चीजों को पीस लें. आप चटनी को अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा दरदरा या एकदम महीन रख सकते हैं.
- आखिर में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें. इससे चटनी में हल्का खट्टापन आएगा और स्वाद और भी अच्छा लगेगा. इसी तरह मूंगफली और तिल की चटनी में धनिया, हरी मिर्च और दूसरी सामग्री मिलाकर तैयार करें.
- अगर आपको तड़के वाली चटनी पसंद है तो एक छोटी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें राई और करी पत्ता डालें और राई चटकने लगे तो एक चुटकी हींग डालकर गैस बंद कर दें. बस आपकी चटनी बनकर तैयार है.
इसे भी पढ़ें- चींटियों ने कर रखा है परेशान? इन आसान उपायों से मिल सकता है जल्दी छुटकारा
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
23 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines