नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को साहस, शांति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के भोग तैयार करते हैं. पूजा में सात्विक चीजों का खास महत्व माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी मां चंद्रघंटा को भोग लगाने के लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो दूध से बनी मिठाई एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. हालांकि, दूध से कई तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जा सकती हैं, लेकिन आप मिल्क पेड़ा तैयार करें. इसे घर पर आसानी से तैयार करके पूजा में प्रसाद के तौर पर सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी, मैसेज और स्टेटस, अपनों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
मां चंद्रघंटा को भोग में क्या चढ़ाएं?
नवरात्रि के दौरान भक्त अपनी श्रद्धा और पारिवारिक परंपराओं के हिसाब से मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को भोग अर्पित करते हैं. दूध, फल और दूध से बनी मिठाइयों का इस्तेमाल कई घरों में भोग तैयार करने के लिए किया जाता है. मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए आप भी मिल्क पेड़ा, खीर या दूध से बनी दूसरी सात्विक मिठाई तैयार कर सकते हैं. हालांकि, भोग बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें और अपनी धार्मिक परंपरा के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल करें.
मिल्क पेड़ा कैसे बनाएं?
सामग्री
- मिल्क पाउडर- 1 कप
- दूध- आधा कप
- चीनी- 3 चम्मच
- घी- 3 चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- बादाम या पिस्ता- गार्निश करने के लिए
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही या नॉनस्टिक पैन लें और इसमें घी डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. ध्यान रखें कि घी बहुत ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे मिश्रण जल सकता है.
- अब पैन में दूध डालें और धीरे-धीरे मिल्क पाउडर भी मिलाएं. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण में गांठें न पड़ें और हल्की आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होने न लगे.
- जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और चीनी डालने के बाद मिश्रण कुछ समय के लिए पतला हो सकता है, इसलिए इसे हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह पैन के किनारों को छोड़ने न लगे और आटे जैसा न दिखने लगे. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि मिश्रण इतना ठंडा हो कि उसे हाथों से आसानी से शेप दिया जा सके.
- अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं. मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल लोइयां बनाएं और हल्का दबाकर पेड़े का शेप दें. चाहें तो बीच में अंगूठे से हल्का गड्ढा बनाकर उसमें बादाम या पिस्ता लगा सकते हैं.
- तैयार मिल्क पेड़ों को एक साफ थाली में रखें और पूजा की तैयारी के बाद अपनी परंपरा के अनुसार मां चंद्रघंटा को भोग अर्पित करें.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के पूरे 9 दिन रख रहे हैं व्रत? कमजोरी और चक्कर से बचने के लिए जरूर खाएं ये चीजें, रहेंगे एकदम फिट
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
38 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines