Matar Ke Chilke Ki Sabji: इस मौसम में मटर सबसे ज्यादा खाए जाते हैं, क्योंकि सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं. इसलिए लोग मटर पुलाव, मटर का चाट, मटर के स्नैक्स, मटर के कबाब, मटर की सब्जी आदि बनाकर खाते हैं. मगर हर बार इन व्यंजनों को बनाने का मन नहीं करता, ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मटर के छिलके फेंकने के बजाय सब्जी बनाने के लिए तैयार करें. अगर आप थोड़ा क्रिएटिव हों तो छिलकों फेंकने के बजाय इससे एक स्वादिष्ट, हेल्दी और आसान सब्जी तैयार करें. यह सब्जी खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.
इसे भी पढ़ें- घर में रखी ये चीजें ठंड में भी बनाए रखेंगी होंठों की खूबसूरती! महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना भूल जाएंगे
Matar ke Chilke ki Sabji | मटर के छिलके की हेल्दी और टेस्टी सब्जी
- मटर के छिलके- 2 कप
- आलू- 1
- प्याज- 1 बारीक कटा
- लहसुन- 5 कलियां
- हरी मिर्च- 1
- जीरा- आधा छोटी चम्मच
- हल्दी- आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- सरसों का तेल- 2 छोटी चम्मच
- हरा धनिया- सजाने के लिए
कैसे बनाएं?
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर मटर के छिलकों को धोकर प्रेशर कुकर में 1 सीटी तक उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं.
- अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और जीरा डालकर तड़का लगाएं. तेल गर्म होने के बाद प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर मसाले भूनें. अब उबले हुए मटर के छिलके और आलू डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. फिर नमक डालें और ढककर 8–10 मिनट धीमी आंच पर पका लें.
- अब गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें. एक कटोरी में निकालकर गरमा-गरम सर्व करें. आप इस सब्जी को रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए आप ऊपर से नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या एक सफेद बाल तोड़ने से सभी बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों की सच्चाई
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines