मटर के छिलके फेंके नहीं, तैयार करें लाजवाब और चटपटी सब्जी, जहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका

Matar ke Chilke ki Sabji Recipe: सर्दियों में मटर काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन अगर आप इसके छिलके फेंक देते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. मटर के छिलकों से एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी बनाई जा सकती है.

Matar ke Chilke ki Sabji Recipe

मटर के छिलके की हेल्दी और टेस्टी सब्जी

Matar Ke Chilke Ki Sabji: इस मौसम में मटर सबसे ज्यादा खाए जाते हैं, क्योंकि सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं. इसलिए लोग मटर पुलाव, मटर का चाट, मटर के स्नैक्स, मटर के कबाब, मटर की सब्जी आदि बनाकर खाते हैं. मगर हर बार इन व्यंजनों को बनाने का मन नहीं करता, ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मटर के छिलके फेंकने के बजाय सब्जी बनाने के लिए तैयार करें. अगर आप थोड़ा क्रिएटिव हों तो छिलकों फेंकने के बजाय इससे एक स्वादिष्ट, हेल्दी और आसान सब्जी तैयार करें. यह सब्जी खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Matar ke Chilke ki Sabji | मटर के छिलके की हेल्दी और टेस्टी सब्जी

  • मटर के छिलके- 2 कप
  • आलू- 1
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • लहसुन- 5 कलियां
  • हरी मिर्च- 1
  • जीरा- आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 2 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- सजाने के लिए

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर मटर के छिलकों को धोकर प्रेशर कुकर में 1 सीटी तक उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं.
  • अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और जीरा डालकर तड़का लगाएं. तेल गर्म होने के बाद प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर मसाले भूनें. अब उबले हुए मटर के छिलके और आलू डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. फिर नमक डालें और ढककर 8–10 मिनट धीमी आंच पर पका लें.
  • अब गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें. एक कटोरी में निकालकर गरमा-गरम सर्व करें. आप इस सब्जी को रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए आप ऊपर से नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या एक सफेद बाल तोड़ने से सभी बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों की सच्चाई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ