प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं? ये 5 टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

Sprouting Onion: प्याज को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे जरूरी है कि उसे सूखा, ठंडा और हवादार मिले. प्लास्टिक की बंद थैली में प्याज रखने और उसे नमी वाली जगह पर रखने से बचें. साथ ही, स्टोर किए हुए प्याज को चेक करते रहें कि सही है या नहीं.

Sprouting Onion
1 / 6
प्याज को सूखी जगह पर रखना. Image Credit- Freepika

विज्ञापन

प्याज को सूखी जगह पर रखना

प्याज को सूखी जगह पर रखना 2 / 6

प्याज को ऐसी जगह रखने से बचें जहां नमी ज्यादा हो. नमी प्याज के जल्दी खराब होने और अंकुर निकलने के प्रोसेस को बढ़ावा दे सकती है. प्याज को किसी सूखी, ठंडी और हवादार जगह पर रखें. इसे भी पढ़ें- Hair Caring Tips: चिपचिपे बालों से हैं परेशान? Jawed Habib ने बताया मुल्तानी मिट्टी का आसान उपाय

विज्ञापन

प्याज को आलू के साथ न रखना

प्याज को आलू के साथ न रखना  3 / 6

कई घरों में आलू और प्याज को एक ही टोकरी में रख दिया जाता है, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता. दोनों को अलग-अलग रखना बेहतर है. साथ रखने पर उसके आसपास नमी और गैसों का माहौल बदल सकता है.

प्याज को धूप और गर्मी से बचाना

प्याज को धूप और गर्मी से बचाना 4 / 6

प्याज को सीधे धूप में या गैस चूल्हे के बिल्कुल पास रखने से बचें. ज्यादा गर्मी उसके जल्दी खराब होने की वजह बन सकती है. किचन में ऐसी जगह चुनें जहां तापमान एक जैसा रहे और सूरज की सीधी रोशनी न पड़े.

विज्ञापन

खराब प्याज को तुरंत अलग करना

खराब प्याज को तुरंत अलग करना 5 / 6

अगर किसी प्याज में नमी, नरमपन, सड़न या अंकुर निकलना शुरू हो गया है तो उसे बाकी प्याज से अलग कर दें. एक खराब प्याज के आसपास नमी बढ़ने से दूसरे प्याज भी जल्दी खराब हो सकते हैं. स्टोरेज के दौरान समय-समय पर प्याज को चेक करते रहें और खराब प्याज को हटा दें.

जरूरत के हिसाब से ही प्याज खरीदें

जरूरत के हिसाब से ही प्याज खरीदें6 / 6

अगर आपके घर में प्याज का इस्तेमाल कम होता है तो बहुत ज्यादा मात्रा में इसे स्टोर करने से बचें. लंबे समय तक रखे रहने पर प्याज में अंकुर निकलने की कोशिश बढ़ सकती है. इसलिए जरूरत के हिसाब से प्याज खरीदना सबसे आसान तरीका है. इसे भी पढ़ें- बगलों की बदबू ने कर दिया है परेशान? इन 3 घरेलू उपायों से पाएं Underarm Smell से राहत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन