हर किसी का मन करता है कि शाम के समय चाय से थोड़ा पहले कुछ ऐसा खाने को मिल जाए, जिसका स्वाद दिल खुश कर दे. स्वाद खट्टा-मीठा हो और काफी देर तक मुंह से न जाए. ऐसे में सबसे पहले दिमाग में गुजरात का मशहूर ढोकला ही दिमाग में आता है. लेकिन बाजार में बिकने वाला ढोकला स्वाद में अच्छा तो होता है, लेकिन खुले में होने के कारण और सामग्री का कैसा इस्तेमाल हो रहा है, कितनी सफाई से बनाया जा रहा है, ऐसे कई बातें दिमाग में चलती रहती है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे घर पर बिना किसी झंझट के आसानी से ढोकला बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार
इन चीजों से बनेगा ढोकला
- ढोकला बैटर के लिए-
- 1.5 कप बेसन
- 1 बड़ा चम्मच सूजी (रवा)
- 1/2 कप दही
- 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
- ईनो या बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
- इसके अलावा तड़के के लिए
- तेल
- 1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
- 8-10 करी पत्ता
- हरी मिर्च- 3-4
- हरा धनिया बारीक कटी हुई
घर कैसे बनाएं आसानी से ढोकला
- सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नमक, चीनी, हल्दी, अदरक-मिर्च का पेस्ट और दही मिलाएं.
- अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक चिकना घोल तैयार करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
- जब घोल तैयार हो जाए, तो उसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब एक बड़े बर्तन या स्टीमर में 2-3 कप पानी गर्म करें और साथ ही, ढोकला बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ट्रे या टिन पर तेल लगाकर चिकना कर लें.
- पानी जब अच्छे से उबलने लगे, तो घोल में नींबू का रस और ईनो (फ्रूट सॉल्ट) मिलाएं और उस पर एक चम्मच पानी डालें, फिर तुरंत मिश्रण को एक ही दिशा में फेंटें.
- आप देखेंगे कि घोल फूलकर दोगुना हो गया है; इसे तुरंत तेल लगी ट्रे में डाल दें.
- ट्रे को स्टीमर में रखें, ढक दें और मध्यम-तेज आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं.
- 15 मिनट बाद, जांचने के लिए चाकू डालें और अगर चाकू साफ निकलता है, तो ढोकला तैयार है, तभी उसे स्टीमर से निकालें और ठंडा होने दें.
- इसके बाद, एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई (सरसों के दाने), करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.
- राई जब चटकने लगे, तो उसमें आधा कप पानी और एक चम्मच चीनी डालें. पानी में उबाल आते ही आंच बंद कर दें.
- ढोकले को अपनी पसंद के आकार के टुकड़ों में काट लें. तैयार गर्म तड़के वाले मिश्रण को ढोकले के ऊपर डालें और हरी चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: चाय के साथ चाहिए कुछ चटपटा? झटपट बनाएं मसाला ओट्स चीला, स्वाद मिलेगा लाजवाब
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines