Aam Ka Malpua: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार हो जाती है. आम को फलों का राजा कहा जाता है और इससे बनी हर डिश लोगों को खूब पसंद आती है. अगर आप इस बार कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो पारंपरिक मालपुए को आम का ट्विस्ट देकर उसे और भी खास बना सकते हैं. मैंगो मालपुआ स्वाद और मिठास का ऐसा बेहतरीन मेल है, जिसे हर कोई पसंद करेगा. अगर आप इसे बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Onion Pakora Recipe: बारिश जैसे सुहाने मौसम में घर पर बनाएं कुरकुरे प्याज के पकोड़े, जानें रेसिपी
मालपुए की रेसिपी
सामग्री
- मैदा- 1 कप
- सूजी- आधा कप
- आम का गूदा- 1 कप पका हुआ
- दूध- आधा कप
- चीनी- 3 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- घी या तेल तलने के लिए
- कटे हुए पिस्ते
- चाशनी के लिए
- चीनी- 1 कप
- पानी- आधा कप
- कुछ केसर के धागे
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी, दूध और आम का गूदा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिला दें.
- बैटर को लगभग 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें.
- एक कड़ाही में घी गर्म करें. तैयार बैटर को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर गोल आकार में फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. तले हुए मालपुआ को कुछ सेकंड के लिए चाशनी में डुबोकर निकाल लें.
- आखिर में कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करें. चाहें तो इसे ठंडे रबड़ी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- एल नीनो आ चुका है, जानिए कैसे रखें खुद को और परिवार को सुरक्षित
संबंधित खबरें
बदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 hr agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
15 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
18 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines