How to Make Makka ki Roti: सर्दियां आते ही हर घर में मक्के की रोटी और सरसों का साग बनने लगता है. लेकिन कई लोगों के लिए मक्के की रोटी बनाना बड़ी चुनौती हो जाता है. आटा टूट जाता है, रोटी तवे तक पहुंचते-पहुंचते बिखर जाती है और फिर गोल तो बिल्कुल नहीं बनती. ऐसे में कई लोग हार मानकर मक्के के आटे में गेहूं का आटा या बेसन मिला देते हैं. इससे इसका स्वाद उतना अच्छा नहीं आ पाता. इसी कड़ी में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया (Masterchef Pankaj Bhadouria) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कुछ बेहद आसान और कारगर टिप्स शेयर किए हैं, जिनकी मदद से बिना कोई दूसरा आटा मिलाए मक्के की परफेक्ट रोटी (Makki Ki Roti) बनाई जा सकती है. आइए जानते हैं कैसे-
कैसे बनाएं मक्का की रोटी?
स्टेप नंबर 1- आटा गूंधते समय इस्तेमाल करें गरम पानी
मक्के का आटा गेहूं की तरह मुलायम नहीं होता, इसलिए इसे गूंधते समय इसे बांधने के लिए गरम पानी की जरूरत होती है. पंकज भदौरिया बताती हैं कि अगर आप आटा गूंथने के लिए गरम पानी इस्तेमाल करेंगे, तो आटा एकदम स्मूथ बन जाएगा और रोटी बनाते समय टूटेगी नहीं. गरम पानी से आटे में हल्की लचक आ जाती है, जिससे रोटी को आकार देना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें – सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली दाल कौन सी है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया भरपूर Protein पाने के लिए दाल खाने का सही तरीका
स्टेप नंबर 2- आटा गूंथकर बिल्कुल न रखें
गेहूं के आटे को अक्सर 10–15 मिनट रखा जाता है, लेकिन मक्के के आटे पर यह नियम लागू नहीं होता. पंकज भदौरिया के अनुसार, मक्के के आटे को गूंथते ही तुरंत रोटी बनानी चाहिए. इसे रखने से आटा सूखने लगता है और फिर रोटी जल्दी टूटती है. इसलिए जितना आटा बनाना है, उतना ही लें और तुरंत रोटी बनाना शुरू करें.
स्टेप नंबर 3- प्लास्टिक शीट या बटर पेपर का इस्तेमाल करें
मक्के की रोटी को बेलना मुश्किल होता है क्योंकि आटा चिपकता नहीं और फैलते समय टूट जाता है. इसलिए मास्टरशेफ पंकज एक आसान तरीका बताती हैं. अपने हाथों पर थोड़ा पानी लगा लें. अब, रोटी को बेलने की बजाए प्लास्टिक शीट पर या हल्के तेल लगे बटर पेपर पर हाथ से थपथपा कर फैलाएं. धीरे-धीरे गोल आकार दें. जब रोटी बन जाए, तो उसी पेपर की मदद से इसे उठाकर तवे पर पलट दें. ऐसा करने से रोटी टूटेगी नहीं.
इस तरह केवल ये 3 आसान ट्रिक फॉलो कर आप बिना ज्यादा मेहनत किए एक ही बार में गोल और मुलायम मक्के की रोटी बना पाएंगे. ऐसे में अगली बार मक्का की रोटी बनाते हुए आप भी इन ट्रिक्स को आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- मेयोनेज़ किस चीज से बनता है? यहां जानिए मोमोज के लिए कौन सी मेयोनेज़ का उपयोग किया जाता है
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
2 days agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines