Makhana Kheer For Sawan: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस पूरे महीने भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और भोलेनाथ को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते हैं. अगर आप इस सावन भगवान शिव के लिए घर पर ही स्वादिष्ट और सात्विक प्रसाद बनाना चाहते हैं तो मखाने की खीर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह प्रसाद कम समय में तैयार हो जाता है और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इस लेख में बताए गए टिप्स खीर बनाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सावन स्पेशल मिठाई: बिना ज्यादा मेहनत किए घर पर बनाएं हलवाई जैसी राजस्थानी ‘फीणी’
क्यों खास है मखाने की खीर?
यह खीर सावन और व्रत के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है. इसलिए ज्यादातर लोग इसे प्रसाद के लिए बनाना पसंद करते हैं. खास बात यह है कि आप इसे 25 मिनट में आसानी से तैयार हो जाती है. मखाने, दूध और ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ स्वाद अच्छा आएगा, बल्कि आपका प्रसाद भी हो जाएगा.
मखाने की खीर कैसे बनाएं?
सामग्री
- मखाना- 2 कप
- सूखा नारियल- 2 चम्मच
- देसी घी- 5 चम्मच
- दूध- 1 लीटर
- इलायची पाउडर- चुटकी भर
- बादाम और काजू- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले एक पैन में देसी घी गर्म करें और मखानों को 7 मिनट तक धीमी आंच पर हल्का कुरकुरा होने तक भून लें. आधे मखाने साबुत रखें और बाकी को दरदरा पीस लें.
- एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर उबाल लें. फिर इसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए. अब उबलते दूध में साबुत और पिसे हुए मखाने डालें.
- 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जिससे मखाने नरम हो जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए. अब चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर 3 मिनट तक पकाएं. अगर आप चाहें तो केसर भी मिला सकते हैं.
- गैस बंद करें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसे भगवान शिव को भोग लगाने के लिए सर्व कर सकते हैं. आप अगर कोई दूसरी सामग्री इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी? दिल्ली से एक दिन में घूम आएं ये 4 शानदार शहर, माइंड हो जाएगा फ्रेश
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
3 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
3 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
4 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
6 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
8 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
19 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines