ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी? दिल्ली से एक दिन में घूम आएं ये 4 शानदार शहर, माइंड हो जाएगा फ्रेश
क्या आपको ऑफिस से सिर्फ 1 दिन की छुट्टी मिली है और इस एक दिन में अपना माइंड फ्रेश करना चाहते हैं? तो आइए आपको बताते हैं 24 घंटे के अंदर-अंदर आप कहां घूम सकते हैं.

दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन ऑफिस से घूमने के लिए छुट्टियां कम हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि दिल्ली से आप ट्रेन की मदद से एक ही दिन में एक शहर घूमकर शाम तक वापस आ सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
आगरा
2 / 7दिल्ली से आगरा की यात्रा अब पहले से काफी सुविधाजनक हो गई है. यहां पहुंचकर पर्यटक ताजमहल की खूबसूरती देख सकते हैं, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसी ऐतिहासिक जगहें जाकर इतिहास को याद कर सकते हैं. यहां के स्ट्रीट फूड और मार्केट में घूमने का अलग ही मजा है.
जयपुर
3 / 7राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी शानदार विरासत और रंगीन संस्कृति के लिए मशहूर है. यहां पहुंचकर हवा महल, आमेर किला और बाजारों की रौनक का शानदार अनुभव लिया जा सकता है. यहां का खानपान भी सस्ता और स्वादिष्ट होता है.
हरिद्वार
4 / 7अगर आप शोर-शराबे से दूर सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं तो हरिद्वार बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां आप गंगा किनारे बैठकर शांति महसूस कर सकते हैं और आप केबल कार के जरिए मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं.
देहरादून
5 / 7वीकेंड पर नेचर के करीब जाना चाहते हैं तो देहरादून अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां हरियाली, खूबसूरत नजारे और कई अन्य खूबसूरत जगहें आपकी छोटी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.
कैसे करें एक दिन में सफर
6 / 7इन जगहों के यात्रा के लिए आप वंदे भारत ट्रेन की मदद ले सकते हैं. तेज गति और बेहतर सुविधाओं वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है.
ट्रिप प्लान करते समय रखें इन बातों का ध्यान
7 / 7एक दिन की यात्रा के लिए पहले से टिकट, घूमने वाली जगहों और वापसी के समय की योजना जरूर बनाएं. सही प्लानिंग के साथ आप कम समय में शानदार अनुभव हासिल कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: - Friendship Day Travel List: दोस्तों के साथ मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 पहाड़ी